
रिलेशनशिप डेस्क. वो मां पर पूरी तरह डिपेंडेंट था,वो मां को अपने आसपास देखना चाहता था। लेकिन उसने कभी सोचा नहीं होगा कि उसकी जिंदगी उसके मां के हाथों ही खत्म हो जाएगी। दिल को रुलाने वाली कहानी फ्रांस के मार्सिले शहर से जुड़ी है, जहां एक मां ने अपने 11 साल के बेटे की जिंदगी छीन ली। क्योंकि बच्चा ऑटिस्टिक (autistic ) था। उसे बोलने और सामाजिक व्यवहार में परेशानी होती होगी। वो दूसरे बच्चों जैसा नहीं था। यहीं बात मां की ममता को छीन लिया और वो एक शैतान बन गईं।
सबसे पहले तो मां ने पुलिस और दुनिया को बताया कि उसका बच्चा लापता हो गया है। जिसके बाद बच्चे के पिता जो मां से अलग रहते थे वो उसे तलाशने में जुट गए। बच्चे के अंकल भी उसे जी जान से खोजबीन कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव नदी के किनारे मिला। बच्चे का शव बहुत ही भयावह स्थिति में था। उसका चेहरा क्षतिग्रस्त हो चुका था। कई बार उसपर चाकू से हमला किया गया।
पिता को मिला बच्चे का शव
आरोपी महिला बेरोजगार थी और उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसकी नजरें कमजोर हो गई थी उस दौरान बच्चा उसकी निगरानी से निकल गया। खोजने के बाद भी वो नहीं मिल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। बच्चे के पिता भी उसे तलाशने के लिए निकले।लड़के के पिता और चाचा ने शनिवार की सुबह हुवेउने नदी के तट पर उसकी जैकेट की खोज की। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे का शरीर देखा।
मां ने बताया बच्चे को कई बार मारा चाकू
पुलिस ने 39 साल की मां से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ही अपने 11 साल के बेटे की जान ली है। पहले घर में उसे बहुत मारा इसके बाद किचन के चाकू से कई बार गोदा, फिर नदी किनार उसका शरीर छोड़कर आ गई। बेटे के ऑटिस्टिक डिसऑर्डर और उसके व्यवहार को लेकर वो परेशान थी। उसे डर था कि वह कभी खत्म नहीं होगा।
बच्चे को लेकर सुरक्षात्मक थी मां, लेकिन
वहीं, आरोपी की बहन ने मीडिया को बताया कि उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह मेरी बहन थी। वह अपने बेटे के लिए बहुत ही सुरक्षात्मक थी। उसके लिए उसने लड़ाई लड़ी। लेकिन वहीं, ऐसा करेगी यकीन नहीं हो रहा है। वहीं, बच्ची की चाची ने कहा कि बच्चे की मां एक मजेदार युवा महिला थी। जो जीवन से प्यार करती थी। वो ऐसा करेगी वाकई कुछ कह नहीं सकते। आरोपी मां को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 15 साल से कम उम्र के नाबालिग की हत्या की न्यायिक जांच शुरू होगी।
और पढ़ें:
मां बनने के लिए शादी नहीं जरूरी! जया बच्चन ने बताए मैरिज के लिए जरूरी शर्तें
डॉक्टर पर भरोसा करके मॉडल ने की बड़ी गलती, स्टेज 4 कैंसर से रही जूझ, बोलीं- ये मौत की सजा जैसी है
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.