ये कैसा इश्क! 3 बच्चों की मां को 19 साल के भांजे से हुआ प्यार,लिव इन में रहने के लिए पुलिस से लगाई गुहार

Published : Dec 21, 2022, 04:10 PM IST
ये कैसा इश्क! 3 बच्चों की मां को 19 साल के भांजे से हुआ प्यार,लिव इन में रहने के लिए पुलिस से लगाई गुहार

सार

तीन बच्चों की मां पति को छोड़कर भांजे के साथ रह रही हैं। फैमिली में हंगामा हो रहा है तो प्यार में डूबे ये कपल सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। अब इसे इश्क कहेंगे या कुछ और ये आप तय कीजिए। हम आपको इनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. देश और दुनिया से रिश्तों से जुड़ी ऐसी-ऐसी खबरें सामने आती हैं जिसे देखकर वाकई लगता है कि हम कलयुग के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जहां हर रिश्ते के लिए एक मर्यादा तय की गई है, वहां पर इसे तार-तार करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर राजस्थान के चुरू से सामने आई है। जहां 29 साल की मामी को अपने 19 साल के भांजे के साथ मोहब्बत हो गई। पति और तीन बच्चों को छोड़कर वो अपने प्रेमी भांजे के पास पहुंच गई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं।

चार साल तक चुपके-चुपके मामी-भांजी का प्यार परवान चढ़ा

अजीबो गरीब लव स्टोरी की कहानी शुरुआत से बताते हैं। चुरू की रहने वाली महिला की शादी 11 साल पहले सीकर के रहने वाले युवक से हुई थी।
गृहस्थी अच्छी चल रही थी। तीन बच्चे भी हुए। साढ़े चार साल पहले मामा के घर रतनगढ़ का रहने वाला भांजा आया। मामा और मामी से मुलाकात हुई। मामी को भांजा और भांजा को मामी पसंद आ गए। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। चार साल तक दोनों चोरी-चुपके अपने प्यार को परवान चढ़ाते रहे।

दोनों के फैमिली ने मिलने से रोका तो मामी हुई फरार

लेकिन एक साल पहले तीन बच्चों की मां ने भांजे के साथ रिश्ते की घोषणा फैमिली के आगे कर दी। फिर क्या था पति और ससुरालवाले आग बबूला हो गए। बतौर महिला की मानें तो पति और परिवारवालों ने उसको मारा भी। फिर दोनों को मिलने से रोक दिया गया। इधर महिला को निगरानी में रखा गया। उधर लड़के पर उसके पिता ने पहरा बैठा दिया। लेकिन प्यार कहां अच्छा बुरा समझता है। बीते 19 दिसंबर को महिला ससुराल को छोड़कर रतनगढ़ अपने प्रेमी भांजे के पास पहुंच गई। यहां वो दोनों लिव इन में रहने लगे। सोमवार को ही दोनों ने कोर्ट में जाकर रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट भी बनवा लिया।

कपल सुरक्षा की कर रहे हैं अब मांग

अब दोनों साथ में रहना चाहते हैं। लेकिन महिला को ना सिर्फ ससुरालवाले मारने की धमकी दे रहे हैं, बल्कि उसके मायकेवाले भी धमकी दी है। जिसके बाद दोनों कानून का सहारा लेने के लिए  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे । यहां पर उन्होंने पूरा मामला बताया और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

और पढ़ें:

जानवर नहीं अब इंसान की स्किन से बन रहे हैं फैशन प्रोडक्ट, 11 लाख का पर्स तो 22 लाख है जूते की कीमत

आइब्रो बनवाते समय ना होगा दर्द ना बाद में आएगी रेडनेस, बस फॉलो करें ये टिप्स

PREV

Recommended Stories

चाणक्य नीति: आदर्श पत्नी बनने के लिए त्याग-समझौता नहीं, ये 7 गुण हैं सबसे जरूरी
Life Lessons by Chanakya: अगर आपने गलत फैसला लिया है, तो चाणक्य नीति कहती है- आप सही रास्ते पर हैं