
ब्लैक डायरी: वाकई ये बताना काफी मुश्किल होगा कि उसका पति किसी और के साथ नहीं बल्कि बहू के साथ 'वन नाइट स्टैंड' किया। इतना ही नहीं दो सालों तक उसे अपने पति और बहू की कारगुजारी का पता भी नहीं चला। 53 साल की पुष्पा (बदला हुआ नाम) को समझ नहीं आ रहा है कि वो अपनी बहू के साथ कैसे पेश आए और पति के साथ कैसे वक्त गुजारे। चलिए बताते हैं पुष्पा की कहानी उनकी जुबानी और एक्सपर्ट की क्या है राय।
53 साल की पुष्पा कहती हैं कि वाकई ये कहना बहुत ही मुश्किल से भरा है कि उनके पति और बेटे की पत्नी एक साथ सो चुके हैं। मेरी यह दूसरी शादी है। पति मुझसे 5 साल छोटे हैं, जबकि बहू से 12 साल बड़े। मेरे बेटे को लगता है कि उसकी पत्नी और वो मेड फॉर इच अदर हैं। वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करता है। इस राज के खुलने से पहले मुझे भी यही लगता था। लेकिन एक पारिवारिक पार्टी के दौरान जब मेरी बहू ने ज्यादा पी ली थी तो उस दौरान उसने बताया कि वो इस बात को लेकर काफी शर्मिंदा है कि वो ससुर के साथ एक बार सो चुकी है। जैसे ही ये बात मेरे कान में गई मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। मैं वहां से रोते हुए घर आ गई।
इस दौरान पति ने देख लिया और उसे लगा कि कुछ गलत हुआ है। वो भी मेरे पीछे-पीछे आ गया। मैंने उससे इस बारे में पूछा तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। उसने सॉरी बोलते हुए कहा कि वह सिर्फ नशे में धुत वन-नाइट स्टैंड था जो पिछले दो साल पहले हुआ था। हालांकि कुछ वक्त बाद मैंने अपने पति को माफ कर दिया। क्योंकि मैं इस उम्र में कोई कठोर फैसला नहीं ले सकती थी और उसे अपनी गलती का एहसास था। लेकिन मैं अपने बहू को लेकर परेशान हूं। मुझे लगता है कि उसने मेरे बेटे को धोखा दिया है।
मैं अब मुश्किल से उसकी तरफ देख पाती हूं और नहीं मिलने का बहाना खोजती हूं। मेरा बेटा पूछता रहता है कि क्या गलत है। लेकिन मैं उससे कुछ बता नहीं सकती, क्योंकि सबकुछ तबाह हो जाएगा। समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं।
एक्सपर्ट की राय-वाकई ये काफी गलत हुआ है। उन दोनों ने आपके साथ गलत किया है। आपके पति और बहू दोनों ने आपको धोखा दिया है। हालांकि पति को एक मौका देकर आपने सही किया। जब आप दोनों ने अच्छी तरह बात कर ली और उसने माना कि यह सिर्फ एक बार हुआ था। आपकी शादी मजबूत है अगर आपको लगता है तो ठीक है। लेकिन इस तरह की चीजों को स्वीकार करने की आदत कभी मत डालिएगा।
रही बात बहू कि तो जिस तरह आपके पति को पछतावा है हो सकता है बहू भी ऐसा ही महसूस कर रही है। तभी तो उसने कहा कि वो शर्मिंदा है। आपको नहीं लगता कि उसे भी दूसरा मौका मिलना चाहिए। वो आपके बेटे की पत्नी है इसलिए आपके लिए यह मुश्किल होगा। लेकिन अगर आपका बेटा उससे बहुत प्यार करता है और उसकी गृहस्थी अच्छी चल रही है तो फिर उसे चलने दीजिए। बात सही और गलत की नहीं है अब रिश्ते को बचाने की है।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: शादी के 10 साल बाद पत्नी बोलने लगी है-सेक्स के लिए किसी और के पास जाओ
ब्लैक डायरी: डोर बेल ने प्रेमिका की बेवफाई की खोल दी पोल, 4 साल के मोहब्बत का ऐसा अंजाम नहीं था सोचा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.