गर्लफ्रेंड से भूलकर भी नहीं पूछने चाहिए ये 4 सवाल, हमेशा के लिए खत्म हो सकता है रिश्ता

Published : Mar 18, 2021, 07:11 PM IST
गर्लफ्रेंड से भूलकर भी नहीं पूछने चाहिए ये 4 सवाल, हमेशा के लिए खत्म हो सकता है रिश्ता

सार

रिलेशनशिप डेस्क। आप चाहे अपने पार्टनर के लिए कितने भी लॉयल हों। प्यार करते हों बहुत परवाह करते हों लेकिन फिर भी कुछ सवालों की वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। रिश्ता टूट सकता है।  कुछ ऐसे सवाल जिनके कलई खुलने के बाद आप, आप ना रहें और रिश्ता बिगड़ जाए। ऐसे में रिलेशनशिप को सही मायने में निभाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड से कभी ऐसी चीजें ना पूछें जो उसे नाराज और उदास कर दे। आपको बतातें हैं वे कौन से हैं सवाल जिनसे बनते रिश्ते भी टूट सकते हैं।   

लड़कों से भी तुम्हारी दोस्ती है?
हर किसी की एक लाइफ होती है। आपसे जुड़कर भी आपकी गर्लफ्रेंड की एक पर्सनल लाइफ भी है जो वो खुद के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ व्यतीत करती है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड ये पूछना कि कितने दोस्त हैं साथ ही लड़के दोस्त हैं या नहीं कैसा लड़का है कौन लड़का है तुम्हें मैसेज करता है... दोस्तों के बारे में ऐसे सवाल और उनकी डिटेल लेना आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के दोस्तों की इज्जत करें उन्हें भी सम्मान दें जैसे आप अपने दोस्तों को देते हैं। ना कि दोस्तों की बातचीत पर नजर रखें। 

पैसों और सैलरी से संबंधित सवाल 
अगर आपकी गर्लफ्रेंड कामकाजी हैं तो पहले तो ये जरूरी है कि आप भी उनके काम और जॉब को सम्मान दें। साथ ही सैलरी कभी नहीं पूछें। आप कितना कमाती हैं, पैसे कैसे खर्च करतीं हैं, कितने बचाती हैं, खाते में कितने पैसे हैं, घर पर कितना खर्च करती हो। ये सवाल करके आप खुद को अपनी गर्लफ्रेंड की नजरों छोटा साबित कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस तरह के सवालों से बचें। 

कितने बॉयफ्रेंड थे 
हर किसी का एक गुजरा हुआ वक्त होता है। ऐसे में किसी भी लड़की ये पूछना कि कितने बॉयफ्रेंड थे, उसे क्यों छोड़ा, अब वो कहां है... ये सवाल लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं। गुजरे हुए वक्त के बारे में जानकर हो सकता है कि आपके भविष्य पर इसका बुरा असर हो। इसलिए इन सवालों को नजरअंदाज करना चाहिए और पार्टनर को उसके वक्त के साथ एक्सेप्ट करें। 

मैंने तुम पर बहुत पैसे उड़ाए हैं
गर्लफ्रेंड आपकी है तो खर्चे भी आपके ही होंगे। बाहर घूमना, शॉपिंग कराना, लंच डिनर पर जाना। इस सारी चीजों में पैसे तो खर्च होते ही हैं। लेकिन इन सब खर्चों का ठीकरा आप अपनी गर्लफ्रेंड पर फोड़ेंगे तो हो सकता है कि बनती बात बिगड़ जाए। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!