सुहागरात की रात दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी, जब पति का सच आया सामने

Published : Aug 03, 2022, 07:59 PM IST
 सुहागरात की रात दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी, जब पति का सच आया सामने

सार

एक लड़की के अंदर शादी को लेकर कई अरमान होते हैं। पहली रात को लेकर वो डरी हुई भी होती है और रोमांचित भी। लेकिन कभी-कभी उसके सपनों पर पानी फिर जाता है जब दूल्हे का सच उसके सामने आता है। 

रिलेशनशिप डेस्क. बड़े अरमान के साथ उसने उसका हाथ थामा होगा। ससुराल में जब आई होगी तो नए जीवन को लेकर कई सारे सपने देखी होगी। पति के संग प्यार करने से लेकर ससुरालवालों से प्यार पाने की उम्मीद उसकी आंखों में बसी होगी। लेकिन शादी की पहली रात यानी सुहागरात के दिन नई नवेली दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसका पति उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बना सकता है।

पति निकला नपुंसक

कहानी यूपी के शाहजहांपुर की है। जहां सदर बाजार में रहने वाले युवक की शादी 5 जून को हुई थी। शादी में उसे दहेज के 10 लाख रुपए भी मिले थे। लेकिन दुल्हन को पता नहीं था कि जिसके साथ वो सात फेरे ले रही है वो नपुंसक है। सुहागरात के दिन ये राज लड़की को पता चली। अगले दिन विवाहिता ने ये बात अपनी ननद को बताई। जैसे ही उसने ये बात बताई उसपर ससुरालवालों का जुल्म बरसना शुरू हो गया। नवविवाहिता को धमकी दी गई कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो जान से मार दी जाएगी। जिसकी वजह से वो चुप रही।

मायके में लड़की का छलका दर्द

लेकिन जब लड़की अपने मायके गई तो ये बात अपने परिवारवालों को बताया। जिसके बाद 16 जून लड़की ने थाने में पहुंचकर पति,ससुर, ननद और देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। लड़की ने पति पर आरोप लगाया हुए कहा कि ससुरालवालों ने छल कपट के साथ कुछ बाचों को छुपाकर ये शादी की। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।  मुंह नहीं खोलने की धमकी दी गई थी। वहीं, पुलिस ने  धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शादी से पहले ये काम जरूर करना चाहिए

शादी के लिए लड़की के माता-पिता लड़का और उसके घरपरिवार को देखते हैं। लेकिन लड़का कैसा है या फिर उसमें कोई कमी तो नहीं ये पता नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से लड़की जीवन भर का दर्द मिल जाता है। शादी से पहले बहुत जरूरी है कि पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने से पहले लड़का-लड़की एक दूसरे बारे में हर चीज जान ले फिर गृहस्थ जीवन की तरह कदम बढ़ाए।

और पढ़ें:

'रुठी पत्नी को मनाने के लिए मायके जाना है',बाबू की छुट्टी की अर्जी वायरल

'मौत का सायरन'के बीच शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, Video देख लोगों की आंखें हुई नम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज