
लाइफस्टाइल डेस्क। ऐसा देखा गया है कि कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद पार्टनर एक-दूसरे को इग्नोर करने लगते हैं। कभी कोई एक पार्टनर दूसरे की उपेक्षा करता है तो कभी दूसरा। ऐसे में, रिलेशनशिप खतरे में पड़ जाता है। कई बार समझ में नहीं आता कि इसके पीछे क्या वजह है। हो सकता है कि कोई ज्यादा व्यस्त हो। ऐसी हालत में पार्टनर इसकी जानकारी दे देते हैं, पर बिना किसी वजह के जब ऐसा होने लगे तो इसका मतलब यही होता है कि अब उसकी रुचि अफेयर में नहीं रही। ऐसी हालत में एक ही रास्ता बचता है कि दोनों अपनी राह अलग कर लें। फिर भी कुछ लोग हर हाल में रिलेशनशिप को बचाना चाहते हैं। अगर रिलेशनशिप को बचाना हो तो ये तरीके अपनाए जा सकते हैं। लेकिन स्थिति अनुकूल न हो तो रिश्ते को बनाए रखने से कोई फायदा नहीं।
1. पहल करें
अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा हो तो आप इसके बारे में उससे बात करें और इसकी वजह पूछें। इसमें कोई बुराई नही है। अगर कोई बात होगी और आपके पार्टनर के साथ कोई समस्या होगी तो वह इसे बता सकता है। इसके बाद समस्या पर विचार करें कि इसे दूर किया जा सकता है या नहीं।
2. पार्टनर को समझाएं
अगर किसी तरह की गलतफहमी हो गई हो, जिसकी वजह से पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा हो तो उसे परिस्थितियों के बारे में साफ-साफ समझाएं। अगर पार्टनर को रियल में आपसे प्यार होगा तो वह आपकी बातों को गौर से सुनेगा और समझने की कोशिश करेगा।
3. पार्टनर की बात भी सुनें
अगर पार्टनर की कोई समस्या हो तो उसे भी समझने की कोशिश करें। हो सकता है कि उसका इंटरेस्ट अब बदल गया हो। इसके बारे में साफ-साफ पूछें। अगर वह गोलमोल बातें करता है तो समझ जाएं कि यह रिश्ता अब चलने वाला नही है। ऐसी हालत में आपको डिसीजन लेना होगा और इसे रिश्ते को बाय-बाय कहना होगा।
4. नकारात्मक रवैया नहीं अपनाएं
आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी तरफ से आप नकारात्मक रवैया नहीं अपनाएं। आप हमेशा पॉजिटिव रहें। इससे अगर आपके पार्टनर के मन में कोई कन्फ्यूजन होगा तो वह दूर हो जाएगा। आप अपने पॉजिटिव एटिट्यूड से बिगड़ी बात बना सकते हैं। लेकिन आपको लगे कि पार्टनर के मन में दुविधा है और वह आपको धोखा दे सकता है, तो तत्काल उससे संबंध तोड़ लें।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.