ऐसे भी हैं पार्टनर्स जो करते हैं खूब प्यार, पर नहीं रहते हमेशा एक साथ

आजकल रिलेशनशिप में तरह-तरह के ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं। पहले लव अफेयर के बाद आम तौर पर लोग शादी कर के साथ रहने लगते थे। बाद में लिव-इन रिलेशन का प्रचलन हुआ। अब एक ऐसा ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है, जिसमें पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ नहीं रहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2019 6:21 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क। आजकल रिलेशनशिप में तरह-तरह के ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं। पहले लव अफेयर के बाद आम तौर पर लोग शादी कर के साथ रहने लगते थे। बाद में लिव-इन रिलेशन का प्रचलन हुआ। अब एक ऐसा ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है, जिसमें पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ नहीं रहते हैं। वे कभी-कभी एक-दूसरे से मिलते हैं। ज्यादातर वे फोन, सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए ही कॉन्टैक्ट रखते हैं। लेकिन शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलना जरूरी हो जाता है। इसके बाद फिर वे अकेले रहने के लिए चले जाते हैं। कहा जा रहा है कि वेस्टर्न कंट्रीज में यह ट्रेंड काफी चल पड़ा है। इंडिया में भी इस तरह के ट्रेंड की शुरुआत हो चुकी है। इस तरह का रिलेशन रखने वालों का मानना है कि यह ज्यादा बेहतर होता है। इससे उन्हें काम करने का काफी वक्त मिल जाता है और लड़ाई-झगड़े होने की संभावना भी कम रहती है। अलग-अलग रहने के बाद जब वे मिलते हैं तो इसका रोमांच भी कुछ खास ही होता है। 

अकेले करते हैं अपना काम
इस तरह के कपल अपना काम अकेले ही निपटाते हैं। चाहे मार्केटिंग करनी हो, खाना बनाना हो या और भी कोई घरेलू काम करने हों, ये सब अकेले ही करते हैं। ऐसे लोग काफी रिजर्व मानसिकता के होते हैं। वे अपने कामों में किसी की दखलंदाजी नहीं चाहते। वे पार्टनर से प्यार तो करते हैं, लेकिन अकेले रहना ही उन्हें पसंद होता है। पार्टनर से वे समय तय कर के मिलते हैं। 

अपनी आमदनी, अपना खर्चा
इस तरह के पार्टनर अपने खर्चे भी शेयर नहीं करते। उन्हें इसकी जरूरत नहीं होती, क्योंकि वे अलग रहते हैं। ऐसे संबंधों में महिलाएं कभी अपने पार्टनर पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहती हैं। पार्टनर्स की अपनी आमदनी और अपना खर्चा अलग-अलग होता है। जब उनका मन होता है तो खास मौकों पर वे एक-दूसरे को गिफ्ट जरूर देते हैं। 

अपनी रुचि को देते हैं खास महत्व
ऐसे लोग अपनी रुचियों को खास महत्व देते हैं और पार्टनर पर किसी बात के लिए दबाव नहीं बनाते। रिलेशनशिप में रहने और एक-दूसरे के प्रति कमिटेड होने के बावजूद ऐसे लोग अपने पार्टनर को पूरी आजादी देते हैं। वे उनकी प्राइवेसी में कोई दखल नहीं देते। 

शादी करने के बावजूद रहते हैं अलग
यह अजीब ही बात है इस तरह का संबंध रखने वाले लोग शादी करने के बाद भी अलग-अलग घरों में रहते हैं। इसके पीछे उनका मानना है कि वे अपने तरीके से रहने के लिए स्वतंत्र हैं। जहां तक बच्चों की बात है, उन्हें लेकर अलग-अलग रहने वाले पार्टनर्स के बीच समस्या पैदा हो सकती है, पर इसका समाधान भी ये निकाल लेंगे, ऐसा इन संबंधों का अध्ययन करने वालों का कहना है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स इसे रिलेशनशिप का नया रूप मान कर चल रहे हैं, जो अब धीरे-धीरे वेस्टर्न कंट्रीज में पॉपुलर होता जा रहा है। 

Share this article
click me!