रेप की सजा शादी! जिसने किया था बलात्कार उसी से करा दिया पीड़िता का निकाह

Published : Dec 29, 2022, 12:58 PM ISTUpdated : Dec 29, 2022, 02:13 PM IST
रेप की सजा शादी! जिसने किया था बलात्कार उसी से करा दिया पीड़िता का निकाह

सार

इससे बुरा क्या होगा एक लड़की के लिए कि जिसने उसकी इज्जत लूटी उसकी के साथ वो जीवन गुजारने के लिए मजबूर है। पाकिस्तान में रेपिस्ट सजा से बचने के लिए यह तरकीब निकाली। पूरी कहानी पढ़कर लड़की के लिए आंसू निकल आएंगे।

रिलेशनशिप डेस्क. वो रोती-चिल्लाती रही, बार-बार रिश्ते की दुहाई देती रही,लेकिन उसने नहीं सुना। हवस का अंधा उसकी अस्मत को तार-तार कर डाला। अपने एक रिश्तेदार के हाथों लड़की लूट गई। उससे भी बुरा उसके साथ तब हुआ जब वो उसके बच्चे की मां बन गई और उसी से निकाह करना पड़ा। मामला पाकिस्तान (Pakistan) से जुड़ा है। पूरी कहानी बेचैन करने वाली हैं। पीड़िता दिव्यांग हैं और वो सुन नहीं सकती है। जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। दोनों परिवार की मंजूरी के कारण वो उम्रकैद की सजा पाने से बच गया। 

रेप से गर्भवती हुई लड़की

पूरी कहानी इस तरह है। दिव्यांग लड़की को अकेला पाकर उसके एक रिश्तेदार ने ही फायदा उठाया। उसने उसे हवस का शिकार बनाया। वो उससे खुद को बचाने के लिए काफी मिन्नत की, लेकिन उसने नहीं सुनी। बाद में पीड़िता के बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में केस चलता रहा। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्मदिन। बच्चे के जन्म के बाद जांच हुई तो पता चला कि रेपिस्ट ही उसका पिता है।

उम्रकैद से बचने के लिए रेपिस्ट ने दिया शादी का प्रस्ताव

25 वर्षीय दौलत खान को मई में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले की एक निचली अदालत ने दिव्यांग लड़की से बलात्कार करने के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा से बचने के लिए दौलत खान ने एक तरकीब निकाला। उसने अपनी फैमिली को कहा कि वो पीड़ित लड़की से निकाह करेगा। जिसके बाद लड़की की फैमिली से बात की गई। दोनों की फैमिली रिश्तेदार थे। इसलिए लोकल परिषद ने दोनों फैमिली के बीच समझौता कर दिया।

निकाह के बदले सजा से मिली रिहाई

इसमे तय हुआ कि दोषी शख्स पीड़िता से निकाह करेगा। जिसकी एवज में पीड़िता की फैमिली केस वापस ले लेंगे। इस समझौते के बारे में कोर्ट को बताया गया। जिसके बाद सजायफ्ता शख्स को रिहा कर दिया गया। उसने जेल से निकलने के बाद पीड़िता से निकाह कर ली। हालांकि एक्टिविस्ट इसके खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे महिलाओं के साथ अन्याय का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन इस तरह की खबरें आती हैं। कहीं शादी के नाम पर लड़कियो ंकी इज्जत लूट ली जाती है। तो कहीं लड़कियों को अपने ही दोषी से शादी करनी पड़ती है। 

और पढ़ें:

अननेचुरल सेक्स करने से पत्नी ने किया मना, तो हैवान पति ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट

ऑनलाइन प्यार का हुआ ऐसा अंजाम,5 लाख रुपए भी गंवाए और...

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!