
रिलेशनशिप डेस्क : गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच अगर सब कुछ अच्छा रहे तो यह रिश्ता शादी तक पहुंच जाता है। लेकिन अगर रिलेशनशिप के दौरान दोनों के बीच में खटास आने लगे तो इस रिश्ते का अंत हो जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया, जहां पर पुणे में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का ब्रेकअप हो गया। लेकिन लड़की को सबक सिखाने के लिए लड़के ने कुछ ऐसा किया कि उसे लाखों रुपए का चूना लग गया। दरअसल, ब्रेकअप की वजह से प्रेमी इतना नाराज हुआ कि उसने गर्लफ्रेंड के घर से 28 तोला सोना चुरा लिया। साथ ही कैश भी ले उड़ा। हालांकि, लड़के की चोरी सबके सामने आ गई और लड़की भी हाथ से चली गई.
क्या है पूरा मामला
यह मामला है पुणे के आंबेगाव के लक्ष्मी गार्डन सोसाइटी का जहां पर हाल ही में एक लड़का-लड़की का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद प्रेमी इतना गुस्से में आ गया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाना चाहता था, इसलिए उसने भेष बदला और रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना 2 अक्टूबर की रात की है। प्रेमी अपनी प्रेमिका को सोना डार्लिंग कहकर ही बुलाया करता था और सोना डार्लिंग को सोने की चपत लगा दी। दरअसल, इस लड़के ने लड़की के घर से 28 तोला सोना और कैश चुरा लिया और भाग गया।
आशिक को छू गई यह बात
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने चोर की तलाश करना शुरू की। लेकिन जब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा तो लड़की भी दंग रह गई, क्योंकि यह और कोई नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही था, जो उसकी चीजें चुरा कर भाग गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुमित ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और बताया कि उसे गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप का इतना बुरा नहीं लगा, जितना बुरा उसे तब लगा जब वह लड़की किसी और से बात करने लगी। इसलिए इस आशिक ने यूट्यूब से चोरी करने की ट्रेनिंग ली और चेहरे पर मास्क लगाकर लड़की के घर चोरी करने पहुंच गया। लेकिन बेचारे की किस्मत तो देखिए ना लड़की हाथ आई ना चोरी का माल।
पार्टनर किसी और के प्यार में हैं? इस 20 संकेत से पत्नी लगा सकती है पता
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.