Relationship Tips: क्या है पॉकेटिंग रिलेशनशिप? जानें क्या होते है इसके फायदे और नुकसान

Published : Feb 17, 2022, 11:35 PM IST
Relationship Tips: क्या है पॉकेटिंग रिलेशनशिप? जानें क्या होते है इसके फायदे और नुकसान

सार

Pocketing Relationship: लोगों से अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखना पॉकेटिंग रिलेशनशिप होता है। इसके बारे में दो लोगों को छोड़कर किसी को भी नहीं पता होता। 

रिलेशनशिप डेस्क : आजकल लड़के-लड़कियों के बीच में कई तरह के रिलेशनशिप होते हैं। जैसे लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप या लिव इन रिलेशनशिप। लेकिन आजकल पॉकेटिंग रिलेशनशिप (Pocketing Relationship) का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह पॉकेटिंग रिलेशनशिप है क्या और यह हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है या नुकसानदायक? तो चलिए आज आपकी सारी समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि पॉकेटिंग रिलेशनशिप है क्या और इसके फायदे और नुकसान क्या है...

क्या है पॉकेटिंग रिलेशनशिप
आज के जमाने में पॉकेटिंग रिलेशनशिप बहुत ज्यादा कॉमन हो गया है। खासकर ऑफिस, कॉलेज पर इस तरह के रिलेशनशिप ज्यादा देखने को मिलते हैं। दरअसल, इस टाइप के रिलेशनशिप का मतलब लोग अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर करने से बचते हैं और सब को छुपा कर चलते हैं। यानी कि अपने रिलेशनशिप को दुनिया की नजर से छुपा कर रखना पॉकेटिंग रिलेशनशिप होता है।

पॉकेटिंग रिलेशनशिप के फायदे
पॉकेटिंग रिलेशनशिप का सिर्फ एक ही फायदा होता है कि आप अपने रिलेशन को दूसरों के सामने आने से रोक सकते हैं और सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते को किसी की नजर ना लगे या आप अपने पार्टनर को लेकर बहुत पजेसिव है, तो लगे तो आप पॉकेटिंग रिलेशनशिप कर सकते हैं।

पॉकेटिंग रिलेशनशिप के नुकसान
जैसा कि हमने बताया कि आज के समय में कई लोग पॉकेटिंग रिलेशनशिप करते हैं। लेकिन इसके कई सारे नुकसान होते हैं, क्योंकि ऐसे लोग अपनी लाइफ सिंगल इंसान की तरह जिंदगी जीते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपने पार्टनर से दूरी बना कर रखते हैं। पॉकेटिंग रिलेशनशिप में अक्सर लोगों के पास फ्यूचर का कोई प्लान नहीं होता हैं। ऐसे रिश्ते की नींव बहुत कमजोर होती है। इतना ही नहीं इस तरीके के रिलेशनशिप में लोग अपने दोस्तों या परिवार से अपने पार्टनर को मिलाने से आपको कतराते हैं और ऐसे में आप बहुत अकेला महसूस करते हैं और इस तरह के रिलेशनशिप में घुटन का शिकार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: पति का दिल जीतने के लिए उन्हें दें ये 5 बेस्ट कॉम्प्लिमेंट्स, झट से पिघल जाएगा उनका गुस्सा

 

Wedding Tips: फर्स्ट एड बॉक्स से लेकर पैड्स तक दुल्हन को शादी के दिन इमरजेंसी किट में रखनी चाहिए ये 8 चीजें

Wedding Tips: संगीत में अपने दुल्हे के साथ मारना है 'डांस पर चांस', तो इन रोमांटिक सॉग्स पर करें डांस

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!