Relationship Tips: इन 5 वजह से पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आ जाता है कोई तीसरा, भूलकर भी ना करें ये गलती

Published : Dec 15, 2021, 11:00 PM IST
Relationship Tips: इन 5 वजह से पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आ जाता है कोई तीसरा, भूलकर भी ना करें ये गलती

सार

हैप्पी फैमिली होने के बाद भी पति पत्नी के बीच कोई तीसरा क्यों आ जाता है? इसे लेकर हम आपको बताते हैं वह पांच बड़ी वजह जो आपकी रिश्ते को कमजोर कर सकती है।  

रिलेशनशिप डेस्क : पति-पत्नी (Husband-Wife) का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। इस बंधन में जितना प्यार और विश्वास होगा, यह रिश्ता उतना ही ज्यादा मजबूत होता है। लेकिन आजकल कई सारे ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें पति या पत्नी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (extra marital affair) कर लेते हैं। यानी कि अपने पार्टनर को छोड़कर किसी तीसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाना। आखिर ऐसा क्यों होता है इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है कि पति पत्नी के रिश्ते के बीच किसी तीसरे की जरूरत महसूस होने लगती है? आइए आज हम आपको बताते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के 5 बड़े कारण...

पहले प्यार को ना भूल पाना
अक्सर ऐसा होता है कि हम जिस इंसान से प्यार करते है उससे हमारी शादी नहीं हो पाती है और हमें अरेंज मैरिज करना पड़ता है। ऐसे में कई बार अपने पहले प्यार को याद करके भी पार्टनर एक दूसरे को धोखा दे देते हैं और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लेते हैं।

अकेलापन
आजकल की जिंदगी में ऐसा होता है कि पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं। कभी काम के सिलसिले में तो कभी परिवार के चलते उन्हें दूर रहना पड़ता है। ऐसे में अकेलापन उन्हें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने को मजबूर कर सकता है। इससे बचने के लिए पति पत्नी एक दूसरे को वक्त जरूर दें और अगर आप एक दूसरे से अलग रहते हैं तो परस्पर बातचीत बनाए रखें।

छोटी उम्र के लोगों की तरफ अट्रैक्ट होना
कई बार ऐसा होता है कि पति पत्नी एक दूसरे की तरह अट्रैक नहीं होते हैं, जबकि उनका अट्रैक्शन अपने से छोटे उम्र के लड़के-लड़कियों की तरफ ज्यादा होता है, इसलिए वह अपने पार्टनर को धोखा देकर किसी तीसरे के साथ अफेयर करना शुरू कर देते हैं।

रिश्ते से ऊब जाना
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हो या पति पत्नी उनके रिश्ते में नयापन होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि बोरिंग लाइफ के चलते पति-पत्नी एक दूसरे से बोर हो जाते हैं और इसी बोरियत को दूर करने के लिए वह किसी तीसरे व्यक्ति की तलाश करने लगते हैं। इसके लिए वह अवैध संबंध बनाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

बदला 
पति-पत्नी के रिश्ते में कई बार ऐसा होता है कि एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को वह रिस्पेक्ट नहीं देता जो वह उससे चाहता है। उसका यही अनादर उसे इतना फ्रस्ट्रेट कर देता है कि बदला लेने के लिए वह दूसरा रिश्ता बनाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: महिलाओं से माफी मांगने में आखिर क्यों हिचकिचाते हैं पुरुष? जानें Sorry नहीं बोलने की 5 वजह

Relationship Advice: अगर आपके Husband की Colleague कर रही है उनसे Flirt, तो ये टिप्स आएगे आपके काम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!