यहां लगता है 'दूल्हों का बाजार', 1-1 चीज देखकर लड़की चुनती है अपना जीवनसाथी

हमारे देश में शादी के दौरान कई परंपराएं निभाई जाती हैं। लेकिन इस परंपरा के बारे में जानकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। यहां पर लड़के नहीं बल्कि लड़कियां अपने लिए योग्य वर को चुनती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2022 5:50 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क: अक्सर हम देखते हैं कि लड़का लड़की को देखने के लिए पूरे परिवार वालों के साथ जाता है और लड़की को ऊपर से लेकर नीचे तक परखा जाता है। उसके बाद शादी के लिए लड़का राजी होता है। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर दूल्हों का मेला लगता है और यहां दूल्हा-दुल्हन नहीं बल्कि लड़की अपने वर को चुनती है। वह भी पूरी पूछ-परख और देखने के बाद। लगभग 700 साल से ज्यादा समय से इस परंपरा को निभाया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि कहां पर दूल्हों का मेला लगाया जाता है...

यहां लगता है दूल्हे का बाजार
बिहार के मिथिलांचल इलाके में हर साल दूल्हों का बाजार लगता है। जिसे सौराठ सभा कहते हैं। इसकी शुरुआत 1310 ईस्वी में हुई थी। यहां पर हजारों लड़के आते हैं और लोग अपनी बेटियों को भी यहां लेकर आते हैं। लड़कियां लड़कों को देखती है। घरवाले भी लड़के की पूरी डीटेल्स पता करते है। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों का मिलन होता है, जन्मपत्री मिलाई जाती है। इसके बाद योग्य वर का चुनाव किया जाता है और फिर दोनों की शादी करवाई जाती है।

Latest Videos

ऐसी हुई थी सौराठ की शुरुआत 
कहा जाता है कि 700 साल पहले कर्णाट वंश के राजा हरिसिंह देव ने सौराठ की शुरुआत की थी। इसके पीछे उनका मकसद था कि एक ही गोत्र में विवाह ना हो, बल्कि वर वधू के गोत्र अलग-अलग हो। इस सभा में सात पीढ़ियों तक ब्लड रिलेशन और ब्लड ग्रुप मिलने पर शादी की इजाजत नहीं दी जाती है। यहां बिना दहेज, बिना किसी तामझाम के लड़कियां अपने पसंद के लड़कों को चुनती है और उनकी शादी होती है। मिथिलांचल में ये प्रथा आज भी बहुत मशहूर है और हर साल इसका आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों युवा आते हैं।

क्यों की गई सौराठ की शुरुआत 
इस मेले की शुरुआत करने की वजह यह थी कि लड़की की परिवार को शादी के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े। यहां हर वर्ग के लोग अपनी बेटी के लिए पसंद का लड़का ढूंढने आते हैं और इसके लिए ना ही दहेज देना होता है और ना ही शादी में लाखों रुपए खर्च करने होते हैं। इस सभा में आकर लड़की और उसके परिवार को लड़के को पसंद करना होता है और इसके बाद दोनों की पत्रिका मिलाकर हंसी-खुशी दोनों की शादी करवा दी जाती है।

और पढ़ें: मंडप में दूल्हे ने क्यूट सी हरकत, दुल्हन को नहीं आया पसंद और कर दी 'धुनाई', देखें Video

200 लोगों के साथ सेक्स कर चुकी हैं हॉलीवुड की ये अदाकारा, बोलीं-एक मूवी ने बदल दी जिंदगी

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार