
रिलेशनशिप डेस्क. मांग में किसी और के नाम का सिंदूर और बिस्तर पर किसी और के साथ सुहागरात मनाने वाली सात महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में हैं। जी हां, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर -17 से पुलिस ने सात ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो शादीशुदा हैं और देह व्यापार का कारोबार करती थीं। बस चंद रुपयों की खातिर वो घर परिवार की इज्जत को तांक पर रख दी थीं। जरा सोचिए कि जब ये बात उनके मायके या ससुराल तक पहुंचेगी तो उनपर क्या गुजरेगी। शादी के बाद एक लड़की दो घरों की इज्जत हो जाती है। लेकिन वो गलत काम करने से पहले एक बार सोचती भी नहीं।
सातों महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहिणी सेक्टर -17 इलाके के एक फ्लैट में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। 3 अगस्त को केएन काटजू मार्ग थाने में तैनात हवलदार जय किशोर और दूसरे पुलिस कर्मी गश्ती कर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने एक फ्लैट में देह व्यापार होने की जानकारी दी। जिसके बाद हवलदार जय किशोर ने इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने एक टीम का गठन किया और रंगे हाथों इस व्यापार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया।
500 रुपए में करती थी तन का सौदा
देह व्यापारा का यह धंधा फ्लैट की दूसरी मंजिल पर चल रहा था। हवलदार नकली ग्राहक बनकर वहां पहुंचा और एक महिला के साथ संबंध बनाने के लिए सौदा किया। सातों महिलाओं को दलाल ने बुलाया। जिसमें से एक को लेकर 500 रुपए में सौदा हो गया। सौदा तय होने पर ग्राहक बने हवलदार ने पुलिस टीम को बुलाया और सबको रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में पता चला कि सातों महिलाएं शादीशुदा थी और जरूरत को पूरा करने के लिए ये धंधा करती थी। हालांकि पुलिस ने महिलाओं को नोटिस देकर तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा।
इसे भी पढ़ें:वक्त से पहले बेटी हो रही है जवान, तो माता-पिता को 3 बातों का रखना होगा खास ख्याल
दलाल पहले भी जा चुका है जेल
जबकि दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दलाल का नाम विक्रम है। वो भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वो इस फ्लैट में रहकर ये गंदा धंधा करता था। साल 2017 में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन बावजूद इसके वो सुधरा नहीं।
और पढ़ें:
पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही पत्नी, 32 हजार की सैलरी के बदले में करना पड़ेगा ये काम
मंडप में दूल्हे ने क्यूट सी हरकत, दुल्हन को नहीं आया पसंद और कर दी 'धुनाई', देखें Video
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.