
रिलेशनशिप डेस्क. कहानी की शुरुआत 30 जून से होती है और खत्म सितंबर में होती है। एक युवक के गायब होने और बाद में उसका शव मिलने के बाद जो राज सामने आया उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई। एक बहन इश्क में ऐसा पागल हुई कि उसने ना सिर्फ अपने सगे भाई की जान ले ली। बल्कि उसकी लाश को अपने ही घर के अंदर दफन करके रह रही थी। चलिए वारदात की पूरी कहानी बताते हैं।
झारखंड के पतरातू से पूरा मामला जुड़ा है। 21 साल का रोहित अपने घर से रांची मामा के घर गया। वहां वो एक हफ्ते तक रूका। लेकिन 30 जून को वो अचानक गायब हो गया। उसका फोन भी बंद था।घरवाले उसे ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गए। रोहित के पिता पतरातू थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने इस केस को रांची का बताकर ज्यादा तव्वजो नहीं दिया। दिन गुजरे और फिर महीना भी गुजर गया। रोहिता का कुछ अता पता नहीं लगा। बेटे के खोने के गम में डूबे माता-पिता ने रांची में जाकर केस दर्ज कराया।
पुलिस को नहीं मिल रहा था कोई सुराग
पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात शुरू की तब जांच रांची के चांदनी चौक बस अड्डे पर जाकर रुक गई। क्योंकि रोहिता का मोबाइल आखिरी बार यहीं ऑन था। इसके बाद से वो बंद हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल निकालकर जांच शुरू की। कॉल रिकॉर्ड में देखा गया कि रोहित की अंतिम बार बात उसकी बहन से हुई। पुलिस को कुछ समझ नहीं आ रहा था क्योंकि बहन भी रोहित के इस कदर गायब होने से हैरान थी और पुलिस से निवेदन की थी कि वो जल्द उसे ढूंढे।
बहन ने कबूल किया अपना जुर्म
पुलिस को कोई लीड नहीं मिल रही थी। क्योंकि रोहित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बाद वो एक-एक करके परिवार वालों से बातचीत शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित की बड़ी बहन चंचला का किसी मुस्लिम लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। भाई इसके लिए रोकता-टोकता था। जिसके बाद पुलिस का शक उसकी तरफ मुड़ गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पहले तो उसने उसे घूमाने की कोशिश की। लेकिन सख्ती के बाद वो टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर शव को लगाया ठिकाने
दरअसल, बड़ी बहन पतरातू से रांची रोहित को लेने गई थी। उसे घर पर लेकर आई और खाने में नींद की गोली देने के बाद उसकी जान ले ली। इसके बाद वो अपने ब्वॉयफ्रेंड इसरायल अंसारी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए दो दिन तक प्लान बनाई। फिर अपने सरकारी क्वार्टर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर रोहित को वहीं दफन दी। चंचला पूरे डेढ़ महीने उसी घर में रही। पूरा मामला खुलने के बाद घरवाले भी सदमे में है। उधर पुलिस ने चंचला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
और पढ़ें:
सावधान! हेयर ट्रांसप्लांट ने ली युवक की जान, आप भी ट्रीटमेंट के दौरान ना करें ये भूल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.