सोशल मीडिया एडिक्शन: संबंधों में आने लगती है खटास, जानें ये 5 फैक्टर

Published : Oct 05, 2019, 03:38 PM ISTUpdated : Oct 05, 2019, 03:42 PM IST
सोशल मीडिया एडिक्शन: संबंधों में आने लगती है खटास, जानें ये 5 फैक्टर

सार

सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताने से संबंधों में दूरी आने लगती है और कई बार संबंध एकदम खराब हो जाते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क। आजकल शायद ही कोई ऐसा शख्स मिले जो सोशल मीडिया से नहीं जुड़ा हो। लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताने लगते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया के बिना रह ही नहीं सकते। वे इसके एडिक्ट हो जाते हैं। इससे उन्हें अपने पार्टनर के लिए कम समय मिल पाता है। कुछ लोगों को फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम से चिपके रहने की आदत हो जाती है। उन्हें जैसे ही अपने काम से फुर्सत मिलती है, वे अपने स्मार्टफोन में आंखें गड़ा लेते हैं और बाहरी दुनिया से मानो कट जाते हैं। यहां तक कि जो वक्त वे पार्टनर के साथ बातचीत करते हुए बिता सकते हैं, उस दौरान भी वे अपने फोन से चिपके रहते हैं। इससे धीरे-धीरे संबंधों में दूरी पैदा होने लगती है। कई बार इससे रिश्ते टूट भी जाते हैं। रिलेशनशिप को बेहतर रखने के लिए सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहना ठीक नहीं है। जानें कैसे होते हैं सोशल मीडिया एडिक्शन से रिलेशनशिप खराब।

1. इंटिमेट तस्वीरें डालने से
कई कपल सोशल मीडिया पर अपने अंतरंग पलों की तस्वीरें डालते हैं। अक्सर कपल आपसी सहमति से ऐसा करते हैं। लेकिन जैसे ही वे ऐसी तस्वीर डालते हैं, उस पर लाइक-कमेंट आने शुरू हो जाते हैं।सोशल मीडिया पर लोगों के जो दोस्त होते हैं, वे एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते। लोग ऐसी तस्वीरों पर भद्दे कमेंट भी करने लगते हैं। कई बार इसे लेकर ही कपल के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है।

2. लड़ाई होने पर पोस्ट डाल देते हैं
हर कपल के बीच लड़ाई या मननुटाव होता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाले कपल आपस में लड़ाई होने पर उसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल देते हैं। इससे फायदा तो कुछ होता नहीं, उल्टे लोग उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। इससे भी रिश्ते में खटास बढ़ती है।

3. दूसरों से करते हैं तुलना
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव करने वाले कपल दूसरों से अपनी तुलना करने लगते हैं। जब वे देखते हैं कि उनके दोस्तों ने जो पोस्ट डाली है, उस पर ज्यादा लाइक आती है या उनकी फॉलोइंग ज्यादा है तो वे हीन भावना के शिकार होने लगते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि कोई अपनी जिंदगी में कितना खुश है। सोशल मीडिया पर ज्यादा खुश दिखने वाला कपल जरूरी नहीं कि रियल लाइफ में भी वैसा ही हो।

4. पोस्ट लाइक नहीं करने पर होते हैं नाराज
सोशल मीडिया एडिक्शन के शिकार कपल जब देखते हैं कि उनके पार्टनर ने उनकी पोस्ट लाइक नहीं की है या कमेंट नहीं किया है तो वे इसकी वजह जानने-समझने की जगह गुस्से में आ जाते हैं और मिलने पर लड़ने लगते हैं, जबकि कई वजहों से हो सकता है कि पार्टनर को आपकी पोस्ट नहीं दिखी हो।

5. फिजिकल इंटिमेसी में नहीं रहता इंटरेस्ट
सोशल मीडिया का रिलेशनशिप पर सबसे खराब असर यह पड़ता है कि इसके एडिक्ट लोगों को फिजिकल इंटिमेसी या कहें रिलेशनशिप बनाने में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं रह जाता है। वे कल्पना की दुनिया में खोए रहते हैं। उनमें संबंध बनाने के प्रति रुचि कम होने लगती है। अगर ऐसा लंबे समय तक होता है तो रिलेशनशिप चल नहीं सकता। पार्टनर धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर होने लगते हैं। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!