
रिलेशनशिप डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एडम हूपर (Adam Hooper) महिलाओं को मां बनाने के मिशन पर हैं। वो महिलाओं के मां बनने का सपना पूरा करने के लिए निकले हैं। वो क्वींसलैंड में 'बेबी मेकिंग टूर'का ऐलान करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिए हैं। 10 दिनों के इस टूर पर एडम ओवुलेट करने वाली महिलाओं को प्रेग्नेंट करने की योजना बनाए हैं। चलिए बताते हैं वो कैसे इस मिशन को पूरा करने वाले हैं।
एडम हूपर करते हैं स्पर्म डोनेट
दरअसल, 2 बच्चे के पिता एडम हूपर स्पर्म डोनर हैं। वो महिलाओं को अपना स्पर्म देते हैं। ताकि वो मातृत्व का सुख ले सकें। वो इस टूर में फ्री में स्पर्म देने की बात कही है। इसके पीछे वजह ऑस्ट्रेलिया का कानून है। यहां स्पर्म के लिए पैसे लेना अवैध है। एडम ने कहा कि वो स्पर्म इसलिए डोनेट करते हैं ताकि जिनके बच्चे नहीं हैं वो माता-पिता बनकर इस खुशी का अनुभव करें।
(फोटो साभार: Adam Hooper Instagram)
बिना स्वार्थ कर रहे हैं ये काम
कूरियर मेल से बातचीत में एडम ने कहा कि मैं जो करता हूं उसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं है। मैं तो उन बच्चों को भी जीवन देने के लिए तैयार हूं जो मेरे स्पर्म से पैदा हुए हैं। उनका कहना है कि जो बच्चे उनके स्पर्म से पैदा हुए हैं और वो अपने जन्मदाता के बारे में जानना चाहते हैं वो मुझसे मिल सकते हैं। अगर उन्हें मेरी जरूरत पड़ेगी तो वो भी मैं करने के लिए तैयार हूं।
और पढ़े:सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हा से करवाया सारी रात ऐसा काम, Video देख लोग बोले-कोई प्राइवेसी नहीं बची
अबतक हूपर के स्पर्म से 900 महिलाएं हो चुकी हैं प्रेग्नेंट
एडम का कहना है कि वो इस टूर में क्वींसलैंड की हर महिला की मदद तो नहीं कर पाएंगे। लेकिन जितना हो सकेगा मैं उनके लिए कोशिश करूंगा। 37 साल के एडम फेसबुक, स्पर्म डोनेशन ऑस्ट्रेलिया के माध्यम से 900 महिलाओं के गर्भधारण में मदद कर चुके हैं। यानी 900 बच्चे उनके स्पर्म से पैदा हो चुके हैं।
एडम स्पर्म डोनेट करने से पहले कराते हैं चेकअप
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में सिंगल वूमेन और फैमिली अब महंगे पारंपरिक क्लीनिकों के प्रोसिजर से दूर हो रहे हैं। वो प्राइवेट स्पर्म डोनर तलाश रहे हैं। एडम इसमें फिट बैठते हैं। एडम कहते हैं कि वो नियमित अपना टेस्ट कराते हैं। ताकि वो हेल्दी स्पर्म डोनेट कर सकें। इतना ही नहीं वो दूसरे पुरूष को भी स्पर्म डोनेट करने के लिए प्रेरित करते हैं। एडम से दूसरे जगह से भी लोग स्पर्म लेने के लिए आते हैं।
दूसरे राज्यों से भी महिलाएं लेने आती हैं स्पर्म
एडम से स्पर्म लेने आने वाली एक महिला ने संडे मेल से बताया कि मैं मां बनना चाहती हूं। मैं सिंगल हूं। मैंने एडम से संपर्क किया और वो स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार है। मैं उड़ान भरने वाली हूं ताकि उससे मिल सकूं।
इसे भी पढ़ें:2 बच्चों की मां को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार,फेसबुक पर पनपे इश्क का कुछ ऐसा हुआ अंजाम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.