लॉकडाउन में लगातार घर में रहने से रिश्तों में बढ़ रहा है तनाव, इन 5 तरीकों से पा सकते हैं राहत

Published : May 13, 2020, 04:58 PM IST
लॉकडाउन में लगातार घर में रहने से रिश्तों में बढ़ रहा है तनाव, इन 5 तरीकों से पा सकते हैं राहत

सार

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। लंबे समय तक घर में रहना कोई मामूली बात नहीं है। इससे लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं और इसका बुरा असर संबंधों पर पड़ रहा है। ज्यादतर कपल्स लॉकडाउन के चलते परेशानी महसूस कर रहे हैं।   

रिलेशनशिप डेस्क। कोरोना वायरस की महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। लंबे समय तक घर में रहना कोई मामूली बात नहीं है। इससे लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं और इसका बुरा असर संबंधों पर पड़ रहा है। ज्यादतर कपल्स लॉकडाउन के चलते परेशानी महसूस कर रहे हैं। जो लोग वर्क फ्रॉम होम की सुविधा के तहत काम कर रहे हैं, उन्हें भी कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान तनाव के चलते पार्टनर्स के बीच लड़ाई हो जाना आम बात हो गई है। इसका बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है। जानें, कैसे इस समस्या से बचा जा सकता है।

1. असुरक्षा की भावना मन में नहीं आने दें
कोरोना महामारी की वजह से काफी लोगों के मन में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि यह महामारी कब तक रहेगी और वे कब तक घर में कैद रहेंगे। असुरक्षा की भावना से तनाव का बढ़ना लाजिमी है। यहां यह समझना जरूरी है कि कोई भी महामारी हमेशा नहीं रह सकती। कोरोना का भी अंत होगा और आप पहले की तरह घर से बाहर काम पर जाने लगेंगे। 

2. एक-दूसरे की भावनाओं को समझें
इसमें कोई दो राय नहीं कि यह समय बड़े संकट का है। ऐसे वक्त में नजदीक आने की जरूरत होती है। संकट के समय में लोगों को एक-दूसरे का ज्यादा ख्याल रखना होता है। इसलिए पार्टनर्स को चाहिए कि वे एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और जरूरत के मुताबिक एक-दूसरे की मदद करें।

3. खुद का भी रखें ख्याल
कहा गया है कि जो अपना ख्याल नहीं रख सकता, वह दूसरों का क्या ख्याल रखेगा। यह बात सच है। कोरोना संकट के इस समय में हर आदमी के लिए अपना ख्याल रखना जरूरी है। लॉकडाउन का समय कैसे ठीक से गुजारें, कैसे तनाव से मुक्त रहें, यह खुद सोचना होगा। ऐसा करने वाला ही किसी दूसरे की मदद भी कर सकता है।

4. एक्सरसाइज और मेडिटेशन जरूर करें
लॉकडाउन में शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए रोज एक्सरसाइज और मेडिटेशन करना जरूरी है। मेडिटेशन से तनाव कम होता है। लॉकडाउन में आप बाहर नहीं जा सकते तो घर में ही टहलें। इसके बाद कुछ समय के लिए मेडिटेशन करें। माइंडफुल मेडिटेशन का तरीका तनाव कम करने में काफी कारगर साबित हो रहा है। इसके बारे में किसी विशेषज्ञ से जानकारी लेना ठीक रहेगा।

5. बुजुर्गों और बच्चों को दें समय
लॉकडाउन में बुजुर्ग और बच्चे भी काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं। अगर आपकी जॉइंट फैमिली है और घर में बुजुर्ग माता-पिता या दूसरे फैमिली मेंबर हैं, तो उनके साथ कुछ समय जरूर बिताएं। इससे उन्हें अच्छा लगेगा। वे महसूस करेंगे कि कोई उनकी केयर करने वाला भी है। इसके अलावा, बच्चों को भी समय दें। उनके साथ खेलें, उन्हें कहानियां-कविताएं सुनाएं और समय से उन्हें पढ़ने के लिए कहें। इस तरह से आपका समय बेहतर बीतेगा।  

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!