
रिलेशनशिप डेस्क. हर देश की अपनी परंपरा और रिवाज होते हैं। शादी से जुड़े कई रीति रिवाज होते हैं जो बेहद अजीबो गरीब होते हैं। अफ्रीका की कई जनजाति में तो शादी की ऐसी-ऐसी रस्में निभाई जाती हैं जिसे जानकर दिमाग घूम जाएगा। यहां पर लड़का और लड़की दोनों को शादी से पहले वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना होता है। हैरानी तब होती है कि दूल्हे का वर्जिनिटी टेस्ट दुल्हन की आंटी लेती हैं। आइए जानते हैं अफ्रीका में शादी के दौरान निभाए जाने वाले अजीबो गरीब परंपरा के बारे में।
आंटी बताती है कि दूल्हा वर्जिन है या नहीं
अफ्रीका स्थित यूगांडा देश में कुछ समुदाय में होने वाले दूल्हे का वर्जिनिटी टेस्ट दुल्हन की आंटी लेती है। इसके लिए वो लड़के को कमरे में ले जाती हैं और उसकी सेक्सुअल एक्टिविटी को देखती हैं। ताकि उन्हें पता चल जाए कि लड़का वर्जिन है या नहीं। इसके बाद शादी की मंजूरी देती हैं।
दुल्हन अचानक पहुंचती है दूल्हे के घर
इसके अलावा एक और रस्म यहां निभाई जाती है जिसे इमरजेंसी सिचुएशन कहा जाता है। इसमें दुल्हन और उनकी परिजन गाजे बाजे के साथ अचानक होने वाले दुल्हन के घर पहुंचते हैं। इस दौरान दुल्हन पूरी तरह व्हाइट ड्रेस पहनती है। दूल्हा पक्ष को उनके आने की खबर नहीं होती है। इस रस्म से यह पता लगाने की कोशिश की जाती है कि ससुराल वाले इमरजेंसी सिचुएशन में किस तरह रिएक्ट करते हैं। इतना ही नहीं पहली दफा होने वाली बहू को सास-ससुर देखते हैं।
दुल्हन पर लगाया जाता है बटर
नामीबिया में होने वाले होने वाली दुल्हन के घर लड़के पिता बटर लेकर पहुंचते हैं। वो बताते हैं कि पत्नी के तौर पर उसकी क्या भूमिका होगी। इसके साथ ही उसके शरीर पर बटर लगाया जाता है और बताया जाता है कि वो भी फैमिली का हिस्सा है।
लड़की को डांस करके साबित करना होता है वर्जिनिटी
अफ्रीका के एक देश में लड़की को अपने पांव को उठाकर अपनी वर्जिनिटी टेस्ट देना होता है। एक डांस समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें लड़का और लड़की दोनों की फैमिली मौजूद होती है। डांस के दौरान होने वाली दुल्हन अपनी मां के सामने एक पैर ऊपर उठाती है और बताती है कि वो वर्जिन है।
शादी की पहली रात होता है वर्जिनिटी टेस्ट
इथोपिया में दुल्हन को पहली रात अपनी वर्जिनिटी टेस्ट देने होती है। बेड पर सफेद चादर बिछाया जाता है। वहीं कमरे के बाहर दूल्हे की मां बैठी होती है। जब दूल्हा और दुल्हन के बीच शारीरिक संबंध बन जाता है और चादर पर खून लगता है तो उसे बाहर बैठी मां को दिखाया जाता है। अगर खून नहीं लगता है तो लड़के वाले को मुआवजा दिया जाता है। वहीं, अफ्रीका के कुछ देश में शादी की पहली रात दूल्हा-दुल्हन के घर के बाहर परिवार और रिश्तेदार इंतजार करते हैं। लड़का कैंडल जलाकर इशारा देता है कि लड़की वर्जिन है।
और पढ़ें:
दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की हुई मौत, वजह जानकर बोल उठेंगे-ये हो क्या रहा है?
भारत में फैमिली के साथ इन 3 जगहों पर भूलकर भी ना घूमने जाए, शर्मिंदगी की करना पड़ेगा सामना
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.