यहां एक औरत के होते हैं कई सारे पति, बिना शिकायत महिलाएं निभाती है ये परंपरा

Published : Jul 27, 2022, 01:43 PM ISTUpdated : Jul 27, 2022, 05:41 PM IST
यहां एक औरत के होते हैं कई सारे पति, बिना शिकायत महिलाएं निभाती है ये परंपरा

सार

शादी दो दिलों का बंधन कहा जाता है। लेकिन एक ऐसी जगह हैं जहां शादी दो दिलों का नहीं बल्कि कई लोगों का मिलन होता है। यहां एक महिला के साथ कई लोगों की शादी होती है। आइए जानते हैं उस जगह और उसके पीछे की कहानी के बारे में।

रिलेशनशिप डेस्क. महाभारत के द्रौपदी और उनके पांच पतियों के बारे में सबने पढ़ा होगा। अर्जुन ने द्रौपदी से शादी की लेकिन ससुराल आते ही उनके चार और पति हो गए थे। इसके पीछे की कहानी तो सबको पता होगी। लेकिन ये परंपरा भारत के एक हिस्से में आज भी निभाई जाती है। उस जगह का नाम है किन्नौर जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यहां आज भी एक महिला के कई पति होते हैं। यहां एक इंसान किसी एक लड़की को पसंद करता है लेकिन उसके साथ उसके जितने भी भाई होंगे वो विवाह करते हैं। (फोटो: कॉन्सेप्ट इमेज) 

अज्ञातवास के दौरान पांडव द्रौपदी और मां कुंती के साथ निवास किए थे 

जी हां,  किन्नौर जिले में आज भी बहु पति विवाह किए जाते हैं। यहां एक महिला के कई पति होते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें पति अलग-अलग परिवार के होते हैं। बल्कि वो एक ही घर के होते हैं। एक घर में जितने भाई होंगे वो उनकी पत्नी होती है। यहां के लोगों का कहना है कि महाभारत काल में किन्नर प्रदेश में पांडवों अपनी पत्नी द्रौपदी और मां कुंती के साथ एक गुफा में कुछ साल अज्ञातवास के दौरान बिताए थे। जिसके बाद लोग बहुपति की परंपरा को निभाते हैं।

कई पति और एक पत्नी के पीछे ये है कहानी

ये तो पौराणिक कहानी हो गई। लेकिन इसके पीछे भौगोलिक स्थिति भी है। दरअसल, किन्नौर में लोगों के जीवनयापन का एक मात्र स्त्रोत कृषि हैं। खेती लायक जमीन भी कम हैं। अगर यहां के भाइयों की अलग-अलग शादी होती है तो फिर खेतों में बंटवारा होगा। ऐसे में जमीन का टुकड़ा कम पड़ जाएगा और किसी का भी पेट नहीं भरेगा। इसलिए यहां एक लड़की से सारे भाई शादी करते हैं ताकि बंटवारा नहीं हो।

महिलाएं नहीं होती है विधवा

यहां की महिलाएं सुहागन रहती हैं। अगर कई पतियों में एक की भी मौत हो जाए तो उसे दुख नहीं मनाने दिया जाता है। वो रोती नहीं हैं। इतना ही नहीं जब यहां खेती का मौसम नहीं होता है तो कुछ भाई बाहर कमाने चले जाते हैं तो कुछ यहां रखकर घर की देखभाल करते हैं। जिससे इनका जीवन यापन होता है।

और पढ़ें:

बच्चों की ये 6 बातें सुनकर मां-बाप के निकल आते हैं आंसू, जानें जनरेशन गैप को कैसे करें कम

कंडोम ने ब्यॉयफ्रेंड की बेवफाई की बताई कहानी, तो लड़की ने प्रेमी के पिता संग रचाई शादी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!