
रिलेशनशिप डेस्क. शादी की रस्म हर जगह निभाई जाती है। अंतर सिर्फ इतना होता है कि रिचुअल अलग हो जाते हैं। दो लोग तभी एक होते हैं या साथ रह सकते हैं जब वो शादी के बंधन में बंधते हैं। इस दौरान कमाल की परंपराएं देखने को मिलती है। शादी और सुहागरात से जुड़ी परंपरा फ्रांस की काफी अनोखी है। वैसे तो यहां लड़के-लड़कियों के मिलन पर कोई रोकटोक नहीं होती है। लेकिन साथ रहने के लिए इन्हें भी शादी के बंधन में बंधना पड़ता है। उन्हें कुछ अनोखी परंपरा से गुजरना पड़ता है।
चॉकलेट और शैंपेन से रिश्ते को किया जाता है मजबूत
फ्रांस में दुल्हन और दूल्हे को सुहागरात यानी फर्स्ट वेडिंग नाइट मनाने से पहले चॉकलेट खाने को दिया जाता है। इसके साथ शैंपेन पीने को दिया जाता है। रिसेप्शन के बाद दोस्त और रिश्तेदार न्यूली वेड कपल को ये गिफ्ट करते हैं। ऐसा माना जाता है कि चॉकलेट और शैंपेन लेने से मजबूत होंगे और पहली रात को काफी देर तक एन्जॉय करेंगे।
बर्तन बजाकर दूल्हा-दुल्हन के मिलन को रोकने की परंपरा
वहीं, जिस फ्रांस में दूल्हा और दुल्हन को मजबूत करने के लिए ये सब चीज दिया जाता है वहीं पर उनकी सुहागरात को मनाने से लोग रोकते भी हैं। दरअसल, फ्रांस में चारीवारी समुदाय के लोग हैं। यहां सुहागरात को लेकर एक खास परंपरा निभाई जाती है। इसके तहत शादीशुदा जोड़े के घर परिवार, रिश्तेदार और दोस्त पहुंचते हैं। सुहागरात के वक्त जमकर बर्तन बजा कर शोर मचाते हैं। वो दूल्हा-दुल्हन के मिलन के बीच रुकावट पैदा करने की कोशिश करते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से दूल्हा दुल्हन के बीच प्यार बढ़ता है। उनमें मिलन की बेचैनी बढ़ती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
और पढ़ें:दुल्हन की मांग भरते वक्त दूल्हा नहीं कर पाया खुद को कंट्रोल, कर डाली क्यूट सी हरकत, देखें Video
पति-पत्नी के बीच प्यार हो तो रोमांस बना रहता है
भारत में भी सुहागरात के दिन दूल्हे को दूध पीने की परंपरा होती है। अक्सर फिल्मों में भी आपने देखा होगा कि सेज के पास दूध से भऱा गिलास रखा होता है।अब ये सब मिलन के दौरान कितना कारगर होता है इस पर तो कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अगर पति-पत्नी के बीच प्यार हो तो गृहस्थ जीवन में रोमांस बना रहता है।
और पढ़ें:
11 साल पहले मौसेरी बहन से की शादी, 3 बच्चों का बना बाप, अब नए इश्क में बन गया हैवान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.