इन 5 बातों का रखेंगे ख्याल तो Girlfriend की नजरों में होंगे खास

रिलेशनशिप को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है। आपको यह महसूस करना होगा कि लड़कियां आखिर क्या चाहती हैं। कई बार लड़कियां जो चाहती हैं, वह कहती नहीं हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 2, 2019 7:06 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। अपनी चाहत के बारे में लड़कियां खुल कर नहीं बोलतीं। वे आपसे क्या चाहती हैं, साफ-साफ नहीं कह सकतीं। यह तो आपको महसूस करना होगा कि उन्हें क्या पसंद है। आम तौर पर लड़कियां बहुत ही सेंसिटिव होती हैं और कभी खुल कर नहीं कहतीं कि उन्हें अपने पार्टनर से क्या चाहिए। अगर आप सोचते हैं कि आप महंगे गिफ्ट देकर अपनी गर्लफ्रेंड के दिल को जीत लेंगे तो यह आपकी भूल है। इसका मतलब आपने लड़कियों के दिल को समझने में गलती कर दी है। लड़कियां आखिर अपने पार्टनर से क्या चाहती हैं, जानते हैं इसके बारे में।

सबसे पहले उनकी इज्जत करें
हर लड़की यह चाहती है कि उसका प्रेमी या पार्टनर उसकी इज्जत करे और दिल से करे, महज दिखावे के लिए नहीं। व्यवहार में बनावटीपन को लड़कियां बखूबी समझ जाती हैं। इस मामले में उनका सिक्स्थ सेंस बहुत काम करता है। आपकी गर्लफ्रेंड आपसे बस सम्मान चाहती है। उसकी दिली इच्छा होती है कि आप उसे प्यार करते हैं तो उसके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाएं। अब यह ख्याल आपको रखना है कि आप किस तरह उसकी रेस्पेक्ट करते हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड का सम्मान करेंगे तो जिंदगी भर वह आपसे दिल से प्यार करेगी।

इमोशनल हों
लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं, इसलिए चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड भी उकी फीलिंग्स को समझे। लेकिन लड़के प्रैक्टिकल होते हैं और जल्दी भावनाओं में नहीं बहते। कई बार वह अपनी गर्लफ्रेंड की फीलिंग्स को नहीं समझ पाते और उसकी उपेक्षा कर देते हैं। इससे लड़कियां नाखुश हो जाती हैं। वे चाहती हैं कि आप हर छोटी-बड़ी बात में उसका साथ दें।

गलती पर माफी मांग लें
अगर आपसे कोई गलती हो गई हो और आपने अपनी प्रेमिका का दिल दुखा दिया हो तो माफी मांगने में सकुचाएं नहीं। ध्यान रखें, माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता। अक्सर बड़े दिल वाले ही माफी मांगते हैं। सच्चे दिल से माफी मांगने वाले प्रेमी से लड़कियां खुश और संतुष्ट रहती हैं।

रिश्ते में ईमानदारी बरतें
यह सबसे जरूरी है कि रिश्ते को लेकर आप ईमानदार रहें। अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न धोखा दें, ना ही उससे कभी झूठ बोलें। अगर आप किसी और लड़की की तरफ अट्रैक्ट होते हैं और इस बात को छुपाते हैं तो इससे एक न एक दिन आपके रिश्त में दरार आ ही जाएगी। ऐसी बात पता चलते देर नहीं लगती। फिर आपकी पार्टनर का आप पर कभी भरोसा नहीं रहेगा।

दिखावा न करें
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे जितना प्यार नहीं करते, उससे ज्यादा इसका दिखावा करते हैं। प्रेम दिखावे की चीज नहीं, यह महसूस करने की चीज है। अमूमन अच्छे स्वभाव की गंभीर लड़कियां प्रेम में दिखावा पसंद नहीं करतीं। वे प्रेम को दिल में गहराई से महसूस करती हैं। अगर आप ज्यादा दिखावा करेंगे तो उससे बनावटीपन झलकेगा।   

Share this article
click me!