रिलेशनशिप में ये 5 बातें हो सकती हैं खतरनाक

Published : Sep 07, 2019, 12:31 PM IST
रिलेशनशिप में ये 5 बातें हो सकती हैं खतरनाक

सार

अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हों तो कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। लड़कियों के लिए यह बहुत जरूरी है।  

लाइफस्टाइल डेस्क। कुछ बातें रिलेशनशिप के लिए रिस्की होती हैं, खास कर तब जब पार्टनर के बारे में दूसरे लोगों से कुछ छिपाया जाए। आम तौर पर लड़के अपनी पार्टनर्स को लेकर दूसरों से बहुत कुछ छिपाने की कोशिश करते हैं। लड़कियों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका बाॉयफ्रेंड रिश्ते को घरवालों से या दूसरों से छिपा तो नहीं रहा है। अगर वह ऐसा करता है तो आगे चल कर धोखा भी दे सकता है। सीक्रेट रिलेशनशिप को कभी अच्छा नहीं  माना जा सकता है। जानें कुछ बातों के बारे में जिनसे पता चलता है कि रिलेशनशिप को सीक्रेट तो नहीं रखा जा रहा है।

1. पार्टनर के साथ हर जगह नहीं जाना
अगर आपका पार्टनर आपको हर जगह साथ नहीं ले जाता और किसी खास जगह पर ही मिलता है, तो यह समझ लेना चाहिए कि वह आपसे रिश्ते को छिपा रहा है। वह नहीं चाहता कि लोग आपके साथ उसके रिश्ते को जानें। यह स्थिति आपके लिए बाद में खतरा पैदा कर सकती है। वह आपको धोखा दे सकता है।

2. फैमिली और दोस्तों से दूर रखना
कई बार लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को फैमिली और दोस्तों से नहीं मिलवाते हैं। वे इससे बचना चाहते हैं। उनकी कोशिश होती है कि हमेशा आपसे अकेले में ही मिलें। फैमिली में होने वाले फंक्शन वगैरह में भी आपको वे साथ नहीं ले जाते। यह स्थिति भी अच्छी नहीं। बाद में वे रिलेशनशिप को लेकर मुकर भी सकते हैं। इसलिए अगर ऐसा होता हो तो सावधान हो जाएं।

3. आपको बताता है अच्छा दोस्त
कई लड़के अपनी गर्लफ्रेंड्स को लाइफ पार्टनर की जगह बस अच्छा दोस्त बताते हैं। आजकल ऐसा कहने का ट्रेंड बहुत चल निकला है। यह कैजुअल रिलेशनशिप है। इसमें किसी तरह का कोई कमिटमेंट नहीं होता। इससे बचना चाहिए।

4. अपनी निजी बातें नहीं शेयर करना
बहुत से लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से निजी बातें शेयर नहीं करते। न ही उन्हें अपनी फैमिली से जुड़ी बातें बताते हैं। ये बस प्यार-मुहब्बत और रोमांस की बातें ही करते हैं। ऐसे लड़के भी रिलेशनशिप में कमिटेड नहीं होते।

5. अपनी इनकम को छुपाना
जो लड़के गर्लफ्रेंड्स से अपनी इनकम को छुपाते हैं, वे भी कैजुअल रिलेशनशिप में होते हैं। वे नहीं चाहते कि उनकी गर्लफ्रेंड उनकी नौकरी या बिजनेस के बारे में ज्यादा जाने और उनकी रियल इनकम क्या है, इसका उसे पता चले। इसकी वजह ये है कि वे गर्लफ्रेंड को लाइफ पार्टनर नहीं बनाना चाहते। ऐसे लड़के कब धोखा दे दें और रिश्ता तोड़ दें, कुछ नहीं कहा जा सकता। 
 

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं