'मौत का सायरन'के बीच शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, Video देख लोगों की आंखें हुई नम

यूक्रेन कुछ वक्त पहले एक खूबसूरत देश था, लेकिन आज वहां तबाही का मंजर हैं। रूस-यूक्रेन वॉर में कई इंसानी जिंदगी चली गई। शहर मलबे में तब्दील हो गया। लेकिन इन सबके बीच जो आज भी कायम हैं वो इंसानी जज्बात है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2022 10:48 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. रूस ने यूक्रेन में हर तरफ तबाही ला दी। पूरा देश तहस-नहस हो गया। लेकिन इस देश में  लोगों के अंदर का जज्बात मरा नहीं। वो आज भी प्यार के एहसास में हैं। यूक्रेन के एक बचावकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सायरन की आवाज के बीच इस बचावकर्मी ने अपने लेडी लव को प्रपोज किया।

सायरन खतरे की घंटी नहीं बल्कि खुशी की आवाज बन गई!
वीडियो को ट्विटर पर एंटोन गेराशचेंको ने शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जो बातें लिखी हैं वो आपको इमोशनल करने के लिए काफी है। उन्होंने लिखा,'यही हमारा जीवन है। हम युद्ध-जीवन के संतुलन के बारे में मजाक करते हैं। यह बचावकर्ता लोगों को बचा रहा था, अब वह प्रपोज कर रहा है। सायरन खतरे के लिए बजता है, अब यह खुशी में लगाता है। यह सब आपस में जुड़ा हुआ है, और यूक्रेन में युद्ध से किसी का जीवन अछूता नहीं है।'

Latest Videos

घुटने के बल बैठकर बचावकर्मी ने किया प्रपोज
वीडियो में देख सकते हैं कि बचावकर्मी के साथी किस तरह उसके प्रपोज डे को स्पेशल बनाने में लगे हैं। दुकान से जब बचावकर्मी की प्रेमिका निकलती है तो वो हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए उसके पास पहुंचा है। घुटने के बल बैठकर वो अपनी प्रेमिका को प्रपोज करता है। जिसे देखकर उसकी लेडी लव हां बोलते हुए उससे लिपट जाती है। इस बीच सायरन बजाई जाती है। फिर दोनों लिप किस करते हैं। किस को देख पीछे खड़े लोग हूटिंग करते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी देर तक लिपटते रहते हैं। वाकई युद्ध की विभीषिका के बीच इस तरह की तस्वीर आना इस बात का सबूत है कि लोगों के प्यार का  एहसास पहले की तरह आज भी है।

'यूक्रेनियन वे हैं जो सपने देखते हैं

वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'इसे शेयर करने के लिए शुक्रिया। ये वीडियो मेरे दिल को छू गया है। यूक्रेन के लोगों को रूस ने बर्बाद कर दिया है, फिर भी यहां के लोग आशावान बने हुए हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा,'यूक्रेनियन वे हैं जो सपने देखते हैं। मैं बधाई देता हूं और कपल के लंबे और आनंदमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'एक ने लिखा कि मेरे पास शब्द नहीं है,लेकिन यूक्रेन पर विश्वास है।

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts