
रिलेशनशिप डेस्क.पूरी दुनिया में शादी को लेकर अलग-अलग परंपरा निभाई जाती है। भारत विविधताओं का देश हैं तो यहां सबकी अपनी कल्चर और परंपराएं हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में धुरवा आदिवासी समाज रहता है। जिसके यहां शादी को लेकर दिलचस्प प्रथा है। इस समाज में भाई-बहन के बीच शादी करने का रिवाज हैं। ऐसा नहीं करने पर समाज उनसे जुर्माना वसूलता है। हालांकि इस परंपरा को खत्म करने की मांग समाज के भीतर ही उठ रही है।
धुरवा समाज में ममेरे फुफेरे भाई बहनों में शादी करने का रिवाज हैं। इतना ही नहीं बाल विवाह की प्रथा भी चलन में हैं। बस्तर में रहने वाले आदिवासी समुदाय अग्नि को साक्षी नहीं बल्कि पानी को साक्षी मानकर शादी की तमाम रस्में निभाते हैं। ये परंपरा काफी लंबे वक्त से चली आ रही है। प्रकृति की पूजा करने वाला यह समुदाय शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए इस परंपरा को शुरू की थी।
नदी का जल दूल्हा-दुल्हन पर छिड़क कर कराई जाती है शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धुरवा समाज शादी के साथ-साथ अन्य शुभ काम में पानी को ही साक्षी मानकर पूजा करते हैं। पानी को ये लोग अपनी माता मनाते हैं। ये लोग कांकेर नदी के पानी को साक्षी मानकर कोई भी काम करते हैं। कांकेर नदी का पानी लाकर दूल्हा-दुल्हन पर छिड़का जाता है और फिर शादी की रस्में पूरी हो जाती हैं। इनकी शादी बेहद ही सिंपल होती है।
रिश्ते में भाई बहनों की होती है शादी
इस समाज में दहेज पर सख्त पांबदी है। शायद यहीं वजह है कि चचेरे फुफेरे भाई बहनों में शादी कराई जाती है। ताकि लेन देन ना करना पड़े। इतना ही नहीं दूल्हा दुल्हन बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। इससे गृहस्थ जीवन शुरू करने में आसानी होती होगी। हालांकि समाज के भीतर ही इस परंपरा को लेकर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
बाल विवाह कराने की प्रथा
इस समाज में बाल विवाह करने की प्रथा है। हालांकि समाज में शादियों के रजिस्ट्रेशन के लिए लड़की की न्यूतम उम्र 18 साल और लड़के की 21 साल होने की बात कही गई है। लेकिन फिर भी यहां बाल विवाह होता है। लड़कियों को ना चाहते हुए भी अनचाहे वर के साथ शादी करनी पड़ती है।
और पढ़ें:
7 PHOTOS: देखें यूक्रेन की इस हॉट और बोल्ड टेनिस स्टार Marta kostyuk की स्टनिंग तस्वीरें
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.