
रिलेशनशिप डेस्क. धूमधाम से बारात निकली थी और दूल्हा अपनी दुल्हन को लाने के लिए बेताब था। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी एक गलत हरकत उसके सपनों पर पानी फेर देगा। यूपी के उन्नाव जिले से यह अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले दूल्हे को सिगरेट पीते हुए देखकर दुल्हन आग बबूला हो गई और शादी से इंकार कर दिया। बात थाने तक पहुंच गई। लेकिन लड़की मानने को नहीं तैयार हुई। जिसके बाद बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
क्या है पूरा मामला
सफीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कानपुर से बारात आई थी। गाजे-बाजे के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। हर तरफ हंसी ठहाके गूंज रहे थे। बारात का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाला की रस्म निभाई गई। दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इसके बाद शादी की रस्म होने वाली थी। लेकिन इस दौरान दूल्हे राजा को सिगरेट की तलब लगी। वो जब सिगरेट पी रहे थे तब दुल्हन ने देख लिया। वो इस बात को लेकर इतना गुस्सा हो गई कि उसने शादी से इंकार कर दिया।
दुल्हन बोली-ऐसे इंसान के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती
दुल्हन के शादी से मना करने के बाद हंगामा मच गया। दूल्हा पक्ष उसे समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन दुल्हन को नेशबाज इंसान से शादी करना मंजूर नहीं था। वो तैयार नहीं हुई। जिसके बाद मामला सफीपुर थाना पहुंचा। यहां के थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने दोनों पक्षों को समझाया और समझौता कराया। जो भी इस शादी में लेन-देन हुआ था वधू और वर पक्ष ने एक दूसरे को वापस कर दिया। बारात बिना दुल्हन के कानपुर वापस लौट गई।
दोनों पक्ष में कराया गया समझौता
थाना प्रभारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि लड़का नशे का आदी है। इसके साथ ही वो वर पक्ष की ओर से चढ़ा गए गहने को लेकर भी नाराज थी। जिसके बाद दोनों के बीच समझौता कराके मामला रफा दफा किया गया।
और पढ़ें:
केसर में छुपा है महिलाओं की जवानी का राज, सर्दी के मौसम में इस तरह सेवन से 10 साल दिखेंगी छोटी
Year Ender 2022: टू फिंगर टेस्ट समेत ये 5 फैसले, जो इस साल सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के पक्ष में दिए
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.