यहां लड़की नहीं बल्कि मगरमच्छ के साथ शादी करते हैं आदमी, खुद मेयर साहब ने की थी ऐसी शादी

Published : Jul 30, 2022, 11:30 PM IST
यहां लड़की नहीं बल्कि मगरमच्छ के साथ शादी करते हैं आदमी, खुद मेयर साहब ने की थी ऐसी शादी

सार

वैसे तो शादी लड़के और लड़कियों के बीच में होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक जगह ऐसी है जहां पर लड़के मगरमच्छ से शादी करते हैं। आइए आपको बताते हैं इस जगह के बारे में।  

रिलेशनशिप डेस्क : हर इंसान के लिए शादी एक बहुत ही खास पल होता है। लड़की और लड़का पूरे रीति-रिवाज से एक दूसरे के साथ शादी करते है और सात जन्म तक एक दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं। हालांकि, आजकल सिर्फ लड़के-लड़की नहीं बल्कि खुद से शादी करने और सेम सेक्स में शादी करने का भी चलन है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक जगह ऐसी है जहां पर लोग मगरमच्छ से शादी करते हैं। जी हां, सही सुना आपने। तो चलिए आज आपको बताते हैं इसी कल्चर के बारे में जहां पर लड़के बारात लेकर धूमधाम से आते हैं और ब्याह कर मगरमच्छ को ले जाते हैं....

मैक्सिको में होती है अनोखी शादी
बता दें कि मेक्सिको में शादी को लेकर अनोखी परंपरा है। यहां पर दुल्हन लड़की नहीं बल्कि मगरमच्छ होता है और दूल्हा पूरी बारात के साथ मगरमच्छ से शादी करने आता है। दरअसल, मेक्सिको के लोगों का कहना है कि यह परंपरा 1789 से चली आ रही है। मान्यता है कि इस तरह से जानवर से शादी कर के लोगों को मनचाही चीज मिल जाती है। ज्यादातर लोग अच्छी बारिश, फसल और मछुआरे अच्छी मछली पाने के लिए इस तरह से शादी करते हैं।

ऐसे होती है धूमधाम से शादी 
जो भी लड़का मगरमच्छ से शादी करना चाहता है, वह सबसे पहले मगरमच्छ का नाम रखता है। इसके बाद बकायदा दोनों की शादी की तारीख तय की जाती है। शादी वाले दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया जाता है। उसके बाद दूल्हा धूमधाम से मगरमच्छ से शादी करने के लिए पहुंचता है और दोनों की शादी संपन्न होती है।

मेयर ने की थी मगरमच्छ से शादी 
अभी कुछ समय पहले मेक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर ने पूरे रीति-रिवाज के साथ मगरमच्छ से शादी की थी। उनकी शादी में रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे और सभी ने धूमधाम से उनकी शादी करवाई थी। हालांकि, शादी के पीछे की वजह भी बहुत खास है। उन्होंने भी यहां पर अच्छी बारिश और फसल होने के लिए मगरमच्छ से शादी की थी।

और पढ़ें: यहां बेटी को शादी से पहले ही सुहागरात मनाने भेज देता है पिता, खुद सजाता लड़का-लड़की के लिए सेज

पति संग सेकंड हनीमून मनाने गई थी महिला, समंदर किनारे पत्नी बन गई किसी और की दुल्हन

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!