
रिलेशनशिप डेस्क : जब दूल्हा-दुल्हन की शादी होती है तो बड़े बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद देते हैं, ताकि उनकी आगे की जिंदगी खुशहाल और प्यार से बीते। लेकिन केन्या में एक जनजाति ऐसी है, जो शादी के बाद दुल्हन को अजीब तरीके से आशीर्वाद देती है। यह जनजाति दुल्हन के ऊपर थूककर आर्शीवाद देती है। जी हां, यह परंपरा सुनने में अजीब जरूर लग सकती है, लेकिन आपको बता दें यहां लड़की की विदाई के समय पिता बेटी के शरीर पर थूककर उसे आशीर्वाद देते हैं। आइए आपको बताते हैं इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में और इसके पीछे क्या तथ्य दिए जाते हैं...
पिता थूक कर देता है बेटी को आशीर्वाद
दरअसल, केन्या और तंजानिया की एक आदिवासी जनजाति है मसाई। इस जनजाति में जब लड़की की शादी होती है, तब विदाई के वक्त दुल्हन का पिता बेटी के सिर और ब्रेस्ट पर थूक कर उसे आशीर्वाद देता है। यहां सदियों से यह परंपरा निभाई जा रही है और लोग इसे प्यार जताने का एक तरीका बताते हैं। बेटी भी पिता द्वारा थूकने पर इसे आशीर्वाद समझती है।
दहेज देने के बाद मुंडवा या जाता है सिर
दरअसल, इस जनजाति में जब बेटी की शादी होती है और लड़के के घर वालों को दहेज दिया जाता है, तो उसके बाद दुल्हन का सिर भी मुंडवाया जाता है। इसके बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेकती है और घर के सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती है। इस दौरान घर के बुजुर्ग दुल्हन के सिर पर और ब्रेस्ट पर थूकते हैं। कहते हैं कि ऐसा करना दुल्हन के लिए शुभ होता है। बता दें कि यह रिवाज सिर्फ नई नवेली दुल्हन नहीं बल्कि नवजात बच्चों के साथ भी किया जाता है।
क्या है इसके पीछे की वजह
मसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि थूकना उनके यहां सम्मान की बात होती है। जब कोई मेहमान उनके यहां आता है तो वह भी इसी तरह से उनकी हथेली पर थूक कर उनका स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं, शादी के दौरान लड़की के सिर और ब्रेस्ट पर थूकने के बाद जब लड़की ससुराल जाती है, तो लड़की को पीछे मुड़कर नहीं देखना होता है नहीं तो कहा जाता है कि दुल्हन पत्थर में बदल जाती है।
और पढ़ें: पहले पत्नी को दिया दर्दनाक मौत, फिर खुद दूसरी मंजिल से कूदा, पिता बोले-लाख समझाया लेकिन..
ब्रेन हेमरेज ने ले ली 'भाभी जी' फेम दीपेश भान की जान, जानें क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.