यहां शादी के बाद दुल्हन पर थूक कर दिया जाता है आशीर्वाद, मुंडवाया जाता है सिर

आज तक आपने कई अजीबोगरीब शादी की परंपराओं के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे, क्योंकि यहां पर दुल्हन को आशीर्वाद देने का अजीब ही तरीका है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2022 4:32 AM IST / Updated: Jul 25 2022, 11:46 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क : जब दूल्हा-दुल्हन की शादी होती है तो बड़े बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद देते हैं, ताकि उनकी आगे की जिंदगी खुशहाल और प्यार से बीते। लेकिन केन्या में एक जनजाति ऐसी है, जो शादी के बाद दुल्हन को अजीब तरीके से आशीर्वाद देती है। यह जनजाति दुल्हन के ऊपर थूककर आर्शीवाद देती है। जी हां, यह परंपरा सुनने में अजीब जरूर लग सकती है, लेकिन आपको बता दें यहां लड़की की विदाई के समय पिता बेटी के शरीर पर थूककर उसे आशीर्वाद देते हैं। आइए आपको बताते हैं इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में और इसके पीछे क्या तथ्य दिए जाते हैं...

पिता थूक कर देता है बेटी को आशीर्वाद 

दरअसल, केन्या और तंजानिया की एक आदिवासी जनजाति है मसाई। इस जनजाति में जब लड़की की शादी होती है, तब विदाई के वक्त दुल्हन का पिता बेटी के सिर और ब्रेस्ट पर थूक कर उसे आशीर्वाद देता है। यहां सदियों से यह परंपरा निभाई जा रही है और लोग इसे प्यार जताने का एक तरीका बताते हैं। बेटी भी पिता द्वारा थूकने पर इसे आशीर्वाद समझती है।

Latest Videos

दहेज देने के बाद मुंडवा या जाता है सिर
 

दरअसल, इस जनजाति में जब बेटी की शादी होती है और लड़के के घर वालों को दहेज दिया जाता है, तो उसके बाद दुल्हन का सिर भी मुंडवाया जाता है। इसके बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेकती है और घर के सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती है। इस दौरान घर के बुजुर्ग दुल्हन के सिर पर और ब्रेस्ट पर थूकते हैं। कहते हैं कि ऐसा करना दुल्हन के लिए शुभ होता है। बता दें कि यह रिवाज सिर्फ नई नवेली दुल्हन नहीं बल्कि नवजात बच्चों के साथ भी किया जाता है।

क्या है इसके पीछे की वजह
मसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि थूकना उनके यहां सम्मान की बात होती है। जब कोई मेहमान उनके यहां आता है तो वह भी  इसी तरह से उनकी हथेली पर थूक कर उनका स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं, शादी के दौरान लड़की के सिर और ब्रेस्ट पर थूकने के बाद जब लड़की ससुराल जाती है, तो लड़की को पीछे मुड़कर नहीं देखना होता है नहीं तो कहा जाता है कि दुल्हन पत्थर में बदल जाती है।

और पढ़ें: पहले पत्नी को दिया दर्दनाक मौत, फिर खुद दूसरी मंजिल से कूदा, पिता बोले-लाख समझाया लेकिन..

ब्रेन हेमरेज ने ले ली 'भाभी जी' फेम दीपेश भान की जान, जानें क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee