पत्नी का लड़की के लिए धड़का दिल, तो पति ने शादी करके वाइफ को दिया तोहफा

पत्नी को खुश करने के लिए पति ने दूसरी महिला के साथ शादी कर ली। इस शादी के बाद के तीनों ना सिर्फ साथ रह रहे हैं, बल्कि तीनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनता है।  चलिए रिश्ते की एक अलग कहानी बताते हैं जो आलोचना के बाद भी चलन में है।

Nitu Kumari | Published : Nov 16, 2022 10:21 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. एक शख्स अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश था। पत्नी के साथ प्यारा रिश्ता था और एक बच्चा भी उनकी जिंदगी में था। लेकिन इनकी जिंदगी में एक दूसरी महिला आ गई। जहां आम घर में अगर पति-पत्नी की जिंदगी में कोई दूसरा आ जाता है तो लड़ाई होने लगती है। लेकिन यहां पर तीनों एक छत के नीचे हंसी-खुशी रह रहे हैं। तीनों अपने रिलेशन को थ्रपल (Throuple) बताते हैं। चलिए बताते हैं रिश्तों की एक अलग कहानी।

31 साल के डिएगो रोड्रिग्स डी सूजा की मुलाकात साल 2006 में डेटिंग ऐप के जरिए सैनी कारेन से हुई थी। सैनी की उम्र 28 साल थी। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। तीन साल तक डेट करने के बाद साल 2009 में उन्होंने शादी कर ली। उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल थी। सात साल बाद सैनी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। मां बनने के कुछ वक्त बाद सैनी को पता चलता है कि वो स्ट्रेट नहीं बल्कि बायोसेक्सुअल हैं। मतलब उन्हें मेल और फीमेल दोनों आकर्षित करते हैं। ये बात उन्होंने अपने पतिरोड्रिग्स  बता दी। 

Latest Videos

पत्नी की खातिर की दूसरी शादी

रोड्रिग्स गुस्सा करने की बजाय पत्नी की भावनाओं को समझा। शादी के 10 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से Polyamory Relationship में रहने की बात की। इसके लिए लाइफ में तीसरे शख्स को लाने पर विचार किया गया। जो एक महिला थी। दरअसल सैनी को महिला भी आकर्षित करती थी। इसलिए सैनी के दूसरे प्यार की तलाश शुरू हुई। डेटिंग ऐप के जरिए उनकी जिंदगी में 25 साल की कारीना केरले आईं। वो उनके साथ रहने लगी। सैनी और रोड्रिग्स दोनों उसे साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाते थे। कुछ साल बाद 


रोड्रिग्स ने उससे शादी कर ली।

फैमिली आज भी है नाराज

ब्राजील में रहने वाले इस थ्रपल को पहले तो इस तरह के रिलेशनशिप में थोड़ी दिक्कत हुई। लेकिन बाद में बातचीत और तालमेल से सबकुछ सामान्य हो गया। भले ही ये कपल एक साथ खुश हैं, लेकिन उनकी फैमिली ने अभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। 

क्या है  Polyamory Relationship
पॉलीएमरी (Polyamory) रिलेशनशिप का मतलब होता है,आपसी सहमति से एक समय में एक से अधिक पार्टनर के साथ रोमांटिक संबंध रखना। वैसे ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर कपल अपने प्यार की तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल