पति की मौत की कहानी बताते हुए विधवा कर रही थी डांस, Viral Video देख लोगों को आया चक्कर

Published : Nov 25, 2022, 08:27 AM ISTUpdated : Nov 25, 2022, 11:14 AM IST
पति की मौत की कहानी बताते हुए विधवा कर रही थी डांस, Viral Video देख लोगों को आया चक्कर

सार

पति की मौत एक महिला को जीवन भर का गम देकर जाता है। वो हमेशा उसे खोने के गम में डूबी रहती है। लेकिन एक महिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग उसे ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके पीछे वजह उसका डांस के साथ पति की मौत की कहानी बताना है। 

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है। अगर इसमें से किसी एक का हाथ छूट जाए तो दर्द हमेशा के लिए रह जाता है। लेकिन फ्लोरिडा में रहने वाली पति की मौत की कहानी बताते हुए डांस करती वायरल हो गई। हालांकि आलोचना के बाद उसने टिकटॉक से अपना वीडियो हटा दिया था। लेकिन तब तक देर हो गई थी। किसी ने उसका वीडियो ट्विटर पर डाल दिया जो अब और तेजी से वायरल हो रहा है।  हालांकि महिला ने ट्रोलर्स का जवाब भी दिया है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

39 साल की जेसिका एयर्स (Jessica Ayers) दो बच्चों की मां हैं। दूसरा बच्चा जब तीन दिन का था , तब उनके पति की हत्या हो गई। साल 2014 में उनके पति को एक गोली छेद कर चला गया। हालांकि वो खुश हैं कि उनके गुनहगार को सजा मिल गई। वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई है। हाल ही में उन्होंने अपने पति की मौत की कहानी बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चुना। उन्होंने डांस करते हुए वीडियो बनाया और टैक्स के जरिए कहानी बताई। जिसके बाद लोग ट्रोल करने लगे।

8 साल पहले पति की हो गई थी हत्या

एयर्स वीडियो में झूमते हुए बताती हैं, 'आठ साल पहले, एक आदमी ने मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी। मेरा बच्चा पैदा हुए तीन दिन हुआ था। 11 महीने बाद जिस व्यक्ति ने उसे गोली मारी थी , उसे हत्या का दोषी ठहराया गया था।' कैप्शन में बताया गया कि हत्यारे को सजा सुनाए जाने के दिन इस वीडियो को बनाया गया है। यानि वो इंसाफ की खुशी में डांस रही थी। वो कैप्शन में आगे लिखती हैं कि वो हत्यारे से मिली और कहा कि अगर वह कभी खुद के लिए खेद महसूस करने लगे तो मेरे चेहरे को याद करें। यह मेरे जीवन के सबसे  गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है।

वायरल हो रहा है वीडियो 

इस वीडियो को ट्विटर पर रीपोस्ट किया गया, जहां इसे 5 मिलियन बार देखा गया और दर्शकों से बहुत अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि पति की मौत पर कोई ऐसे डांस कैसे कर सकता है। टिक्कॉक और इंस्टाग्राम पर  सिंगिंग विडो के रूप जाने जाने वाली एयर्स ने ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि क्योंकि आठ साल पहले मेरा पूरा जीवन आग की लपटों में घिर गया था। आज इंसाफ हुआ है। कुछ लोग एयर्स के साथ भी खड़े नजर आएं।

साल 2015 में आरोपी को दोषी ठहराया गया

स्थानीय मीडिया के मुताबिक साल 2014 में एयर्स और उसके 33 साल के पति स्टीव जस्टिन एयर्स जब अपने तीन दिन के बच्चे को अस्पताल लेकर जा रहे थे इस दौरान एक गोली आकर उन्हें लग गई। 62 साल के शूटर एडवर्ड शिस्लर ने दावा किया कि बंदूक गलती से चल गई। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और  हत्या और एक बन्दूक रखने और मेथामफेटामाइन के कब्जे का आरोप लगाया गया। 2015 में शिस्लर को दोषी ठहराया गया था। उसे आजीवन उम्र कैद की सजा मिली है। 

एयर्स ने की दूसरी शादी

एयर्स अब विधवा नहीं हैं। उन्होंने संगीतकार डॉन हॉग से दोबारा शादी की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि विधवा जो अब पत्नी बन गई है दो लोगों को हमेशा चाहेगी।

और पढ़ें:

National Milk Day 2022: हल्दी वाला दूध कैंसर समेत 15 हेल्थ प्रॉब्लम से महिलाओं को रखता है दूर

फ्रेंड के साथ पहले खाना खाया, फिर उसे वॉशरूम ले जाकर 27 बार चाकू से गोदा, पढ़ें लव का मर्डर कनेक्शन

PREV

Recommended Stories

संबंध बनाने से पहले ‘हाइजीन प्रोटोकॉल’ की डिमांड, परेशान प्रेमी ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर
One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?