करवा चौथ पर खुल गई पति की करतूतों की पोल, गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पत्नी ने पकड़ा, देखें Video

Published : Oct 14, 2022, 03:12 PM IST
करवा चौथ पर खुल गई पति की करतूतों की पोल, गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पत्नी ने पकड़ा, देखें Video

सार

पति गर्लफ्रेंड के साथ करवा चौथ की कर रहा था तैयारी। तभी पत्नी की पड़ गई नजर और उसके बाद जो हुआ वो धोखेबाज पतियों के लिए सबक जैसा था। घटना यूपी के गाजियाबाद से जुड़ा है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. पत्नी को नहीं पता था कि उसका पति उसके साथ धोखा कर रहा है। लेकिन कहते हैं ना झूठ को कितना भी छिपाओ एक ना एक दिन उसका सच सामने आ ही जाता है। ऐसा ही कुछ गाजियाबाद में लोगों को देखने को मिला। जब एक बेवफा पति की सच्चाई पत्नी के सामने आ गई। फिर क्या था उसने करवा चौथ के मौके पर उसी जमकर धुनाई कर दी। 

क्या है पूरा मामला

करवा चौथ पर बाजार में रौनक बिखरा था। महिलाएं अपने पार्टनर के साथ खरीदारी कर रही थी। खरीदारी करने वालों में एक ऐसा इंसान था जो पत्नी के साथ नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने आया था। जी हां, वो अपनी पत्नी को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ था। तभी फिल्मी कहानी की तरह उस  बाजार में उसकी पत्नी की एंट्री होती है। उसकी नजर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर पड़ जाती है। फिर क्या था उसने ना आव देखा ना ताव पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर तमाचों की बौछार कर दी। चारों तरफ भीड़ लग गई। महिला की मां भी उसके साथ थी। वो भी अपने दामाद हाथ साफ करती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है।

पति-पत्नी के बीच थी अनबन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला का पति से लड़ाई चल रहा था। जिसकी वजह से वो ससुराल को छोड़कर अपने माता-पिता के गर रह रही थी। वो भी करवा चौथ पर मां के साथ खरीदारी करने बाजार पहुंची थी। तभी उसकी नजर पति पर पड़ गई और उसकी पोल खुल गई।

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन आज के युग में सात जन्म तो छोडिए एक जन्म भी निभ नहीं पाता है। 

और पढ़ें:

4 बच्चों की मॉडल मां ने फुटबॉलर पति संग सेक्स लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

World Food Day: 10 में से 1 इंसान है कुपोषित, जानें क्यों मनाया जाता है खाद्य दिवस और क्या है इतिहास

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!
पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र