
रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का कहा जाता है। लेकिन आज के वक्त में ये रिश्ता इस जन्म तो चलना दूर बल्कि कुछ सालों में ही टूट जाता है। कभी इस रिश्ते में पति धोखेबाज निकल जाता है तो कभी पत्नी बेवफाई कर बैठती है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बेवफाई की अजीबोगरीब कहानी सामने आई। जिसे जानकर आप एक बार जरूर सोचेंगे कि ऐसा कोई कैसे कर सकता है। चलिए बताते हैं आपको एक कपल की कहानी जो गए थे सेकंड हनीमून मनाने लेकिन समंदर के किनारे हो 'वो'ने कर दिया गेम।
समंदर किनारे से गायब हुई पत्नी
विशाखापट्टनम की रहने वाली साईंप्रिया की शादी दो साल पहले श्रीकाकुलम के निवासी श्रीनिवास राव से हुई थी। दोनों के बीच सबकुछ अच्छा था। शादी की दूसरी सालगिरह मनाने कपल सिंहचलम मंदिर गए। इसके बाद समंदर के किनारे घूमने चले गए। तभी 21 साल की साईंप्रिया गायब हो गई। श्रीनिवास को लगा कि उसकी पत्नी समंदर में डूब गई है। वो बेचैन हो गया। पत्नी को खोजने के लिए उसे प्रशासन की मदद ली।
सर्च ऑपरेशन में प्रशासन के खर्च हुए करीब 1 करोड़ रुपए
गायब महिला को खोजने के लिए नेवी का हेलिकॉप्टर लगाया गया। मरीन पुलिस, गोताखोर और मछुआरों ने उसे खोजने की कोशिश की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सर्च ऑपरेशन में प्रशासन के करीब एक करोड़ रुपए खर्च हो गए। श्रीनिवास राव को लगा कि साईप्रियां उससे हमेशा के लिए दूर चली गई। तभी इस कहानी में एक चौंकाने वाला मोड़ आया।
इसे भी पढ़ें:यहां दुल्हन को शादी के बाद Kiss करते हैं मेहमान, तो दूल्हे राजा को महिलाएं देती हैं चुंबन
महिला ने माता-पिता को भेजा मैसेज
दरअसल, साईंप्रिया समंदर में डूबी नहीं थी। बल्कि समंदर के किनारे टहलते हुए जब श्रीनिवास फोन पर किसी से बात कर रहा था तो उतने में उसने मौके का फायदा उठाते हुए अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। फरार होने से पहले उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। इसके साथ फोन भी छोड़ दिया था। नेल्लोर पहुंचने के बाद उसने एक नया सिम खरीदा और अपने माता-पिता को मैसेजे भेजकर बताया कि वो सुरक्षित हैं। वो अपने लवर रवि के साथ है और खुश है।
प्रेमी संग महिला ने की शादी
साईप्रिया ने यह भी बताया कि उसने रवि से शादी कर ली है और उसे खोजने की कोशिश ना करें। इसके साथ ही उसे कहा कि अगर उसका लोकेशन पता लगाने की कोशिश की जाएगी तो वो खुद को मार लेगी। इसके साथ ही उसने वॉइस मैसेज के जरिए ढूंढने में परेशानी उठाने के लिए सरकारी अधिकारियों से माफी मांगी। इन सबके बीच पति बेचारा खुद को ठगा महसूस कर रहा है।
और पढ़ें:
नकली पेनिस लगाकर 3 गर्लफ्रेंड के साथ किया कुछ ऐसा, 10 साल के लिए पहुंचा सलाखों के पीछे
दुल्हन पहना रही थी वरमाला, दूल्हे की अकड़ देख लोग बोले-शादी है या मजाक, देखें Video
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.