
रिलेशनशिप डेस्क. तुम करती क्या हो...दिन भर तो घर में रहती हो... कोई भी सामान सही जगह पर नहीं दिखता है। अमूमन घरों में आप ये बातें पुरूषों को कहते सुना होगा। ये अपनी पत्नी को सुनाते हैं। इन पुरूषों को लगता है कि महिलाएं घर पर सिर्फ बिस्तर तोड़ती हैं काम तो सिर्फ ये करते हैं। लेकिन अमेरिका के एक शख्स को ऐसा कहना भारी पड़ गया। जब महिला दो हफ्ते के लिए झाड़ू हड़ताल पर चली गई। यानी घर का कामकाज करना बंद कर दिया।
दो हफ्ते की स्ट्राइक पर गई पत्नी
यूक्रेन की मूलनिवासी महिला अमेरिका में रहती है। वो वर्किंग होने के साथ-साथ घर का काम भी करती है। उसका पति बार-बार उसे ताने देता था कि तुम आलसी हो। घर में काम ही क्या करती हो।कोई तुम्हारे जितना आलसी कैसे हो सकता है। जिसके बाद मेसी पति को सबक सिखाने का फैसला किया। वो दो हफ्ते की स्ट्राइक पर चली गईं। इस दौरान वो घर का कोई काम नहीं कर रही थीं।
घर की बिगड़ी तस्वीर
स्ट्राइक के दौरान पति को सारा काम करना था। इस दौरान पूरा घर बिखरा हुआ था। कपड़ों के ढेर लग गए थे। सिंक में बर्तन का जमावड़ा हो गया था। महिला ने बताया कि घर में फैला ज्यादातर सामान पति और बच्चे का ही था।
पति भागा मां के पास
मिसेज मेसी हड़ताल के दौरान घर में फैली गंदगी के ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए। चारों तरफ गंदगी फैले थे। दो हफ्ते में ही पति की हालत खराब हो गई। वो तीन हफ्ते के लिए विदेश अपनी मां के पास भाग गया।
पति नहीं समझने को तैयार
महिला का कहना है कि इसके बाद भी पति नहीं समझने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि तुम अगर घर का सामान अरेंज करने में इतनी अच्छी होती तो घर हमेशा साफ-सुथरा रहता है। लेकिन महिला ये नहीं उसे समझा पाई कि घऱ का हर सदस्य जब उसकी मदद करेगा तब घर ठीक रहेगा। सोशल मीडिया पर महिला ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं कैसे उसे समझाऊं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोगों ने कहा कि बहस मत करो, उसे तलाक दे दो। वहीं एक ने लिखा वो पति नहीं नौकरानी चाहता था।
इससे पहले भी एक महिला ने किया था हड़ताल
ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 27 साल की जैली गिल ने भी ऐसा ही कुछ किया था। वो भी एक हफ्ते के लिए स्ट्राइक पर चली गई थीं। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाओं का काम पतियों को नजर नहीं आता है। उन्हें लगता है कि हम करते ही क्या हैं। लेकिन जब उन्हें घर का काम करना पड़ता है तो नानी याद आ जाती हैं।
और पढ़ें:
पत्नी और 2 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतारा, फिर नंगा होकर बाइक चलाता नजर आया हैवान पति
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.