पति के ताने से परेशान पत्नी ने किया झाड़ू हड़ताल, फिर जो हुआ से देख मर्द हो जाएंगे सावधान!

महिला चाहे हाउसवाइफ हो या फिर वर्किंग घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर होती है। बावजूद इसके पति उन्हें ताना देने से बाज नहीं आते हैं। अगर महिला स्ट्राइक पर चली जाए तो फिर क्या होगा। ये खबर पढ़कर पुरूष पत्नी को ताना मारने से पहले सौ बार सोचेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jul 15, 2022 5:16 AM IST / Updated: Jul 15 2022, 11:07 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. तुम करती क्या हो...दिन भर तो घर में रहती हो... कोई भी सामान सही जगह पर नहीं दिखता है। अमूमन घरों में आप ये बातें पुरूषों को कहते सुना होगा। ये अपनी पत्नी को सुनाते हैं। इन पुरूषों को लगता है कि महिलाएं घर पर सिर्फ बिस्तर तोड़ती हैं काम तो सिर्फ ये करते हैं। लेकिन अमेरिका के एक शख्स को ऐसा कहना भारी पड़ गया। जब महिला दो हफ्ते के लिए झाड़ू हड़ताल पर चली गई। यानी घर का कामकाज करना बंद कर दिया। 

दो हफ्ते की स्ट्राइक पर गई पत्नी

Latest Videos

यूक्रेन की मूलनिवासी महिला अमेरिका में रहती है। वो वर्किंग होने के साथ-साथ घर का काम भी करती है। उसका पति बार-बार उसे ताने देता था कि तुम आलसी हो। घर में काम ही क्या करती हो।कोई तुम्हारे जितना आलसी कैसे हो सकता है। जिसके बाद  मेसी पति को सबक सिखाने का फैसला किया। वो दो हफ्ते की स्ट्राइक पर चली गईं। इस दौरान वो घर का कोई काम नहीं कर रही थीं।

घर की बिगड़ी तस्वीर

स्ट्राइक के दौरान पति को सारा काम करना था। इस दौरान पूरा घर बिखरा हुआ था। कपड़ों के ढेर लग गए थे। सिंक में बर्तन का जमावड़ा हो गया था। महिला ने बताया कि घर में फैला ज्यादातर सामान पति और बच्चे का ही था।

पति भागा मां के पास 

मिसेज मेसी हड़ताल के दौरान घर में फैली गंदगी के ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए। चारों तरफ गंदगी फैले थे। दो हफ्ते में ही पति की हालत खराब हो गई। वो तीन हफ्ते के लिए विदेश अपनी मां के पास भाग गया। 

पति नहीं समझने को तैयार

महिला का कहना है कि इसके बाद भी पति नहीं समझने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि तुम अगर घर का सामान अरेंज करने में इतनी अच्छी होती तो घर हमेशा साफ-सुथरा रहता है। लेकिन महिला ये नहीं उसे समझा पाई कि घऱ का हर सदस्य जब उसकी मदद करेगा तब घर ठीक रहेगा। सोशल मीडिया पर महिला ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं कैसे उसे समझाऊं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोगों ने कहा कि बहस मत करो, उसे तलाक दे दो। वहीं एक ने लिखा वो पति नहीं नौकरानी चाहता था। 

इससे पहले भी एक महिला ने किया था हड़ताल

ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 27 साल की जैली गिल ने भी ऐसा ही कुछ किया था। वो भी एक हफ्ते के लिए स्ट्राइक पर चली गई थीं। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाओं का काम पतियों को नजर नहीं आता है। उन्हें लगता है कि हम करते ही क्या हैं। लेकिन जब उन्हें घर का काम करना पड़ता है तो नानी याद आ जाती हैं।

और पढ़ें:

पत्नी और 2 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतारा, फिर नंगा होकर बाइक चलाता नजर आया हैवान पति

यहां मां के गर्भ से निकलते ही बच्चे की बढ़ जाती है एक साल उम्र, जानें इस 'रहस्मयी दुनिया' के बारे में

Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule