
रिलेशनशिप डेस्क. फंदे पर लटकी थी वो...मरना तो चाहती होगी, लेकिन अंदर से यह भी चाहा होगा कि वो उसे बचा लेगा। लेकिन पति के अंदर शैतानियत इस कदर हावी था कि उसने पत्नी को बचाने की बजाए वीडियो बनाना बेहतर समझा। घटना यूपी के कानपुर (Kanpur) से संबंधित है। यहां एक महिला ने दहेज प्रताड़ना (dowry harassment) से तंग आकर सुसाइड कर लिया।
क्या है पूरा मामला
गुलमोहर विहार के उस्मानपुर में मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का प्लान बनाया। उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और फंखे पर डाल दिया। इसके बाद उसे गले में फंसाकर झूल गई। चंद सेकेंड में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। हैरान करने वाली बात यह थी कि महिला का पति वहीं मौजूद था। उसे बचाने की बजाय वो वीडियो बनाता रहा। मंगलवार को हुए इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विवाद के बाद पत्नी फंदे से झूल गई
गुलमोहर विहार में रहने वाले संजीव गुप्ता की शादी पांच साल पहले किदवई नगर की लड़की शोभिता से हुई थी। दोनों की ढाई साल की बेटी है। पुलिस की मानें तो पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वो फंदे पर झूल गई। जबकि आरोपी वीडियो बनाता रहा। बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने उसके पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
ढाई साल की उम्र में बच्ची के सिर से उठा मां का साया
जरा सोचिए मां के जाने के बाद से ढाई साल की बेटी पर क्या गुजर रही होगी। उसने अभी मां का प्यार पूरी तरह महसूस भी नहीं किया होगा और उसके सिर से मां का साया उठ गया। वहीं, पिता जेल के दीवारों में कैद हो गया। एक ही झटके में उसकी दुनिया उजड़ गई। पति-पत्नी के झगड़े में सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों का होता है।
रिश्ता पड़ता जा रहा कमजोर
सोचकर भी इंसान सिहर जाएगा कि कोई भी पति ऐसा कैसे कर सकता है। पत्नी से लाख झगड़े हो, लेकिन उसका मरना कैसे कोई सामने से देख सकता है। ऐसी खबरें जब सामने आती है तो फिर पति-पत्नी के रिश्ते से भरोसा उठ जाता है।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: जवान प्यार के लिए भी नहीं छोड़ना चाहती 'सुगर डैडी' का साथ
हर रात नाभि में तेल से करें मसाज, खूबसूरती समेत मिलेंगे ये 5 फायदें, आज से रुटीन में करें शामिल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.