छुट्टी मनाने गई लड़की को गार्ड से हो गया प्यार, समंदर के किनारे से शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी

Published : Aug 06, 2022, 01:45 PM ISTUpdated : Aug 06, 2022, 01:47 PM IST
छुट्टी मनाने गई लड़की को गार्ड से हो गया प्यार, समंदर के किनारे से शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी

सार

एक महिला गई थी परिवार संग छुट्टी मनाने और गार्ड से मोहब्बत कर बैठी। समंदर किनारे धूप सेंकती लड़की की नजर गार्ड से मिली और अनोखी लव स्टोरी की शुरुआत हो गई। महिला ने एक वीडियो में अपनी लवस्टोरी शेयर की है।

रिलेशनशिप न्यूज. दिल पर कहा किसी का जोर चलता है। कब किसी के लिए धड़कना शुरु कर दें पता ही नहीं चलता है। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ। फैमिली के साथ वो कैनेरी द्वीपसमूह अफ्रीका वेकेशन एन्जॉय करने गई थी। वहां उसकी नजरें एक लाइफगार्ड से मिली और वो दिल हार बैठी। महिला ने हाल ही में अपनी अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमे वो अपने प्रेमी संग रोमांटिक पल गुजारते हुए दिख रही हैं।

क्लो किंग नाम की महिला लेंजरोट (कैनरी आइलैंड) पर अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मना रही थी। समंदर के किनारे सब एन्जॉय कर रहे थे। क्लो किंग भी बिकिनी में 'सनबाथ' ले रही थीं। इस दौरान उसने एक लाइफगार्ड (Lifeguard ) को देखा, दोनों की नजरें मिली और दोनों दिल हार बैठे। टिकटॉक पर महिला ने अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए उसे सच्चा प्यार बताया। हालांकि क्लो ने लाइफगार्ड का नाम नहीं जाहिर किया। लेकिन कई तस्वीरें जरूर पोस्ट की हैं।

महिला ने शेयर की लव स्टोरी

महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'यदि आप परिवार के साथ हॉलीडे पर आए और लाइफगार्ड आपसे प्यार कर बैठे।' इसके साथ क्लो ने #holidayromance लिखा।  क्लो का हॉलीडे रोमांस में बदल गया। वो अपने हाल ही में बने प्रेमी के साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं।

लोगों को हजम नहीं हो रही ये अनोखी लव स्टोरी

वहीं, क्लो किंग और उसके नए ब्यॉफ्रेंड की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'मेरे भाई! आपका पासपोर्ट अब सुरक्षित हो चुका है, आपका मिशन जल्‍द पूरा होने वाला है।'वहीं, एक ने लिखा,'प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। इसमें किसी की गलती नहीं होती है।' वहीं कुछ लोग इस लव स्टोरी को बचा नहीं पाते हैं।

पहली नजर में प्यार कभी भी हो सकता है

वैसे प्यार तो वाकई कभी भी किसी से हो सकता है। हाल ही में एक महिला तलाक मिलने की खुशी में घर पर पार्टी थी दी और उसे वहां वेटर से प्यार हो गया। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली और उनके एक बच्चा भी है। पूरी कहानी पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-तलाक के बाद महिला ने दी 'बैचलर पार्टी', वेटर पर हार बैठी दिल, शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी

और पढ़ें:

बेडरूम में पत्नी संग प्यार करते हुए आउट ऑफ कंट्रोल हुआ शख्स, हालत देख डॉक्टर भी हैरान

60 साल की ये एक्ट्रेस फिर बनने जा रही हैं दुल्हन, 22 साल छोटे प्रेमी के संग रचाएंगी शादी

PREV

Recommended Stories

Heartwarming Family Video: नूडल्स, प्यार और मुस्कान...पिता-बेटे की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Girlfriend Viral Video: गोवा जाने निकला बॉयफ्रेंड, फ्लाइट में पहुंच गईं 3 गर्लफ्रेंड्स! फिर जो हुआ वो वायरल हो गया