
रिलेशनशिप डेस्क.शादीशुदा जिंदगी कैसे सफल बनती हैं वो 33 साल की शैरी बताती हैं। 2011 में स्पेन के ग्रैन कैनरिया में लड़कियों के साथ छुट्टी मनाने गई शैरी की मुलाकात रयान थोरेप से हुई। पहली नजर में दोनों को प्यार हो गया और दो दिन बाद सगाई। इनके मुलाकात के 11 साल हो गए हैं। इनके तीन बेटे हैं केडेन (9 साल), कार्टिस (5 साल) और सिलियन (1साल) है। शैरी ने खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बनाए रखने के कुछ टिप्स साझा किए हैं।
यूके के हैम्पशायर में रहने वाले तीन बच्चों की मां शैरी बताती हैं कि हमारे बहुत सारे दोस्तों और परिवार ने सोचा था कि हमारा रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। लेकिन हमने उन्हें गलत साबित कर दिया। हमारे रिलेशनशिप में स्पार्क था। छह महीने डेट करने का बाद शैरी रयान के साथ रहने चली गईं। मैं अपने परिवार से 300 किलोमीटर दूर थी। हम रात दिन बात करते थे। हम क्या महसूस करते हैं ये सोचे बैगर एक दूसरे से बात करते थे।
मुलाकात के दो दिन बाद ही लड़के ने किया प्रपोज
रयान एक डिमोलिशन कंपनी में काम करते करते हैं। मुलाकात के दो दिन बाद ही रयान ने उन्हें प्रपोज कर दिया जिसे शैरी मना नहीं कर पाईं। वो बताती हैं कि मुझे नहीं पता था कि वो इतना ज्यादा इस रिश्ते को लेकर सीरियस है। वो अगले दिन रिंग लेकर आ गया। लेकिन वो उस वक्त उसे नहीं पहनी। लेकिन वेकेशन से लौटने के बाद दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहें। छह महीने बाद दोनों साथ रहने लगे। अब वो अपनी मुलाकात की 11वां सालगिरह मना रहे हैं। शैरी सफल रिश्ते को लेकर कुछ सलाह देती हैं। वो बताती हैं-
अलग-अलग राय होने के बाद भी हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं। रिश्ते में सॉरी कहना जरूरी है। यह बहुत ही आसान हैं-बस माफी मांगें और आगे बढ़ें। वो कहती हैं कोई भी रिश्ता सही नहीं होता है। हमने भी उतार-चढ़ा देखे हैं। लेकिन हम सॉरी बोलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं।
साल 2015 में दोनों ने की शादी
शैरी और रयान साल 2015 में शादी की। तीन बच्चे होने के बाद भी कपल कोशिश करते हैं कि एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त गुजारे। रोमांच और रोमांस करते रहें। जीवन को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हमें नॉनसेंस हरकत करना पसंद हैं। हम हमेशा कुछ ना कुछ नया करते हैं। एक दूसरे के साथ टहलते हैं। चैट करते हैं। शैरी बताती हैं कि रयान और मेरे अपने-अपने सपने और महत्वाकांक्षाएं हैं। हम एक दूसरे को इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं। रयान और शैरी मिलकर अपने बच्चे को पालते हैं।
रिलेशनशिप को खूबसूरत बनाने के मंत्र
-बातचीत करना कभी ना बंद करें, चाहे जैसा भी महसूस कर रहे हों।
-एक दूसरे का सम्मान करो
-माफी मांगना सीखें
-एक दूसरे की हेल्प करें
-जीवन को गंभीरता से ना लें।
-हमेशा एक दूसरे का सहारा बनें।
-रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए रोमांच करने वाले प्लान बनाएं।
-एक दूसरे की तारीफ करें।
-एक टीम की तरह काम करें।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.