कर्ज की वजह से पति से टूट रहा था रिश्ता, महिला ने दूसरे मर्द के साथ बनाया रोमांटिक संबंध और फिर...

कर्ज की वजह से पति-पत्नी का रिश्ता टूट रहा था। तभी पत्नी की जिंदगी में वो आया और पूरी तस्वीर बदल गई। कर्ज का बोझ तो हल्का हुआ ही साथ ही एक अलग एहसास से महिला गुजर रही है। आइए पूरी कहानी बताते हैं।

Nitu Kumari | Published : Oct 19, 2022 7:16 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. 37 साल की जूलिया (बदला हुआ नाम) और 47 साल के उसके पति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इकनी शादी में दरारें दिखने लगी थी। दबाव में जूलिया ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया। उसका संबंध एक ऐसे व्यक्ति से बन गया जो उनका कर्ज भी चुकाता है। वो उससे रोमांटिक रिलेशनशिप में जी रही हैं, लेकिन अपने पति से प्यार भी नहीं कम हुआ है। 

जूलिया Metro.co.uk को अपने जीवन से जुड़े राज साझा करती हैं। वो कहती हैं कि मैं आमतौर पर खुद को एक आवेगी इंसान हीं कहूंगी।मैं बहुत ही संयमित हूं, लेकिन मैं एक ऐसे प्वाइंट पर पहुंच गई थी जहां फ्लिप कर गई और खुद को कहीं कि मैं इसे करने जा रही हूं। वो एक डेटिंग साइड पर गई और वहां एक दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध शुरू हो गया। वो जूलिया का अब सीक्रेट लवर है जो उनके मासिक कर्ज को पे करने में मदद करता है।

Latest Videos

वो बहुत स्मार्ट  है

जूलिया बताती हैं कि पहली बार उससे मिलने में मैं बहुत घबराई हुई थी। मुझे नहीं पता चल रहा था कि मैं सही कर रही हूं या नहीं। मुझे गिल्ट हो रहा था। लेकिन वो बहुत ही अच्छा और स्मार्ट था। पहली बार हम डेट कर रहे थे, लेकिन इस दौरान हमने कुछ गलत नहीं किया।  तीन बच्चों की मां ने आगे बताया कि अगर उनके पति को इस बारे में पता चलता है तो वो परेशान होंगे। हमने साथ में बहुत कुछ बनाया है। हमारे तीन बच्चे हैं। मैंने उनका भरोसा तोड़ा है। लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं सोचती हूं। यूं कहें कि सोचना चाहती हूं। अभी तो बस मैं अपने नए प्रेमी के साथ गुजारे वक्त को एन्जॉय कर रही हूं। मैं नहीं चाहती कि कुछ भी इसे बर्बाद कर दे।

हम घरेलू बातें नहीं करते बस साथ को एन्जॉय कर रहे हैं

वो कहती हैं कि मैं और मेरे प्रेमी ने तय किया है कि हम घरेलू बातों को इस रिश्ते में नहीं लाएंगे। हम सिर्फ अपने साथ के पल को जीते हैं। इसके साथ वो बताती हैं कि वो मेरे पैसों से भी मदद कर रहा है। हालांकि मैंने उससे यह कभी नहीं मांगे, लेकिन वो फिर भी मदद की पेशकश किया, जिसे मैं मना नहीं कर पाई। वो सफल है और उसने मुझे तनाव में देखकर मदद करने की बात कहीं।जूलिया के प्रेमी ने अब गुपचुप तरीके से उसके और उसके पति के कर्ज के लिए हजारों का भुगतान किया है।

ये एहसास बिल्कुल अलग है

ऐसा करने के लिए, वह बस उसके व्यक्तिगत खाते में पैसा डालता है, जिसे वह हर महीने कर्ज के  अपने हिस्से का चुकाने के लिए निकालती है। यह पूछे जाने पर कि भविष्य में क्या हो सकता है, जूलिया का कहना है कि उसने अभी तक इतना आगे नहीं सोचा है। वो बताती हैं कि पैसा वास्तव में मदद कर रहा है और इसके लिए मैं दोषी महसूस करती हूं। लेकिन हमारे रिश्ते में रोमांस भी है। वो कहती है कि वो अपने पति से भी प्यार करती हैं। लेकिन यह रिश्ता बिल्कुल अलग है।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: शादी के 3 साल बाद जीजा का दिल साली के लिए मचला, बोला-करीब आओ नहीं तो...

प्रियंका चोपड़ा इन 9 चीजों के बैगर हैं अधूरी!स्किन केयर से लेकर बैग तक का किया खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts