
रिलेशनशिप डेस्क. भारत ही नहीं कई देशों में महिलाओं का अधिकार उसका पति तय करता है। शादी के बाद नौकरी करनी है या फिर नहीं ये तय उसके पति समेत ससुरालवाले करते हैं। कई महिलाओं को नौकरी छोड़कर हाउसवाइफ बननी पड़ती है। कुछ एक ही महिला हैं जो नौकरी छोड़ने को राजी नहीं होती हैं। लेकिन नौकरी छोड़ने और फिर ज्वाइन करने के बीच सीवी में अच्छा खासा गैप आ जाता है। जिससे उन्हें नौकरी मिलने में दिक्कत होती है। लेकिन एक महिला ने हाउसवाइफ बनने के एवज में अनोखा काम किया।
सोशल मीडिया पर महिला ने बताई पूरी बात
महिला ने अपने पति से कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया। जिसमें लिखा गया कि अगर वो उसे तलाक देता है तो अगले 15 साल तक उसे भुगतान करेगा। यह पैसा उसके सीवी में आए गैप के मुआवजे के तौर पर होगा। महिला ने सोशल मीडिया पर इस बाबत बताया है। टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए महिला ने पति से साइन कराए गए कॉन्ट्रैक्ट को दिखाया।
15 साल तक सीवी में गैप का देना होगा मुआवजा
वीडियो में महिला ने कहा,'जब मैंने लोगों को बताया कि मैंने अपने पति से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए हैं कि अगर मैं हाउसवाइफ बनकर रहती हूं और वह तलाक का फैसला लेते हैं। तो तलाक के बाद अगले 15साल के लिए वर्क हिस्ट्री में आए गैप में समानता लाने के लिए मुझे मुआवजा देना होगा।' उसने यह भी बताया कि उसका पति हर वक्त उसे लग्जरी की तरह 24 घंटे अपने लिए उपलब्ध रहने को कहता है।
लोग महिला की कर रहे हैं तारीफ
महिला के इस वीडियो को अबतक 6.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। महिला ने कहा कि वो फैमिली के लिए कुछ करके भी आगे घाटे में नहीं रहना चाहती है। इसलिए यह साइन कराया है। हजारों लोगों ने महिला के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा,'आपने जो किया वो बिल्कुल सही है।' वहीं, एक ने लिखा,' इतने साल तक घर में रहना बच्चों की देखभाल करना और उसके बाद नौकरी खोजना बुरा सपना है।' वहीं एक अन्य ने लिखा,'मैं एक पुरुष हूं और आपने जो किया वो बिल्कुल सही है। निवेशक इसे कॉस्ट ऑफ ऑपर्चुनिटी कहते हैं।'
और पढ़े:
पुलिसवाले ब्वॉयफ्रेंड ने किया खौफनाक SEX, 12 महिलाओं को बना चुका था अपनी हवस का शिकार
सर्दी में पाना है परफेक्ट फिगर, तो करीना कपूर के वेटेड स्क्वैट्स से एक्सरसाइज में लगाए तड़का,
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.