प्यार के लिए पति की दी सुपारी, लेकिन ना प्रेमी मिला और ना मर्द की गई जान, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने पलट दिया गेम

Published : Aug 21, 2022, 01:41 PM IST
प्यार के लिए पति की दी सुपारी, लेकिन ना प्रेमी मिला और ना मर्द की गई जान, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने पलट दिया गेम

सार

आधुनिक युग में पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही कमजोर होता जा रहा है। दोनों एक दूसरी की जिंदगी छीनने से पहले जरा भी नहीं सोचते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर बेंगलुरू से सामने आई है जहां पत्नी ने पति को मारने के लिए कॉनट्रैक्ट किलर्स हायर किया, लेकिन वो खुद जाल में फंस गई।

रिलेशनशिप डेस्क. उम्र 26 साल...नाम-अनुपल्लवी, शादी-नवीन कुमार , एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अफेयर- हिमवंत कुमार। ये पहचान एक महिला की जेल पहुंचने से पहले थी। अब वो सलाखों के पीछे है। वो खुद अपने खौफनाक साजिश की शिकार हो गई। चलिए पूरी कहानी बताते हैं कि कैसे एक पत्नी ने अपने पति की हत्या का प्लान बनाया और कैसे वो खुद इसकी शिकार हो गई। 

बेंगलुरु के डोड्डाबिदारकल्लू की रहने वाली अनुपल्लवी की शादी नवीन कुमार से हुई थी।  इनके दो बच्चे हैं। नवीन कुमार एक मिल चलाते हैं और कैब ड्राइवर का काम भी करते हैं। अनुपल्लवी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हिमवंत कुमार से था। पति को रास्ते से हमेशा के लिए हटाने और प्रेमी के साथ जीवन गुजारने के लिए अनुपल्लवी ने एक प्लान बनाया। उसने अपने प्रेमी हिमवंत के साथ मिलकर 1.1 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किया। 90 हजार एडवांस इन लोगों ने दिए।

पति और किडनैपर्स के बीच हुई दोस्ती

23 जुलाई को नवीन का कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने अगवा कर लिया और उसे तमिलनाडु लेकर गए। यहां से गेम पलट गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवीन की दोस्ती कॉनट्रैक्ट किलर्स से हो गई। उसने वहां अपराधियों के साथ पार्टी की और शराब पी। इस दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे मारने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसके बाद नवीन ने पत्नी को फंसाने लिए योजना बनाई। उन लोगों ने जिस होटल में खाना खाया, वहां से टोमैटो कैचप लिया। इसके बाद नवीन सूनसान जगह पर जाकर लेट गया। फिर किलर्स ने उसके शरीर पर टोमैटो कैचप इस तरह डाला जैसे खून लगे। फिर तस्वीर खींचकर अनुपल्लवी और हिमवंत को भेजीं।

नवीन की मौत की तस्वीर देख प्रेमी ने की खुदकुशी

दोनों को लगा कि नवीन मर गया है। लेकिन हिमवंत इतना डर गया कि उसने 1 अगस्त को आत्महत्या कर ली। उसने बागलगुंटे में अपने घर की छत से फांसी लगा ली। जिस प्रेमी के लिए अनुपल्लवी ने अपने पति को मरवाने का प्लान बनाया था वो भी उसे नहीं मिल पाया। इधर नवीन को कई दिनों से गायब पाकर उसकी बहन ने 2 अगस्त को पीन्या पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई। लेकिन 6 अगस्त को वो नवीन वापस घर लौटा।

पति वापस लौटा और पत्नी पहुंच गई जेल

पुलिस ने जब नवीन से पूछताछ की तो पूरा खुलासा हुआ। उसने बताया कि उसकी बीवी ने उसे मरवाने की साजिश रची थी। उसने हरीश, मुगिलन और नागराजू को ठेका दिया था। पुलिस ने जब जांच की तो  पत्नी और उसकी मां की भूमिका का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवीन अपनी पत्नी को गिरफ्तार नहीं करवाना चाहता था। वो उससे प्यार करता है। 

और पढ़ें:

मुलाकात के 2 दिन बाद ही महिला ने की सगाई, 3 बेटों की मां की बेहद रोमांटिक है लव स्टोरी

किम कार्दशियन जैसा दिखने के लिए 8 साल में कराई 15 सर्जरी, अब लोग बोलते हैं-तुम वो तो नहीं

नींद में शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट के साथ किया कुछ ऐसा, सारी उम्र के लिए हुआ 'नपुसंक'

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!