
रिलेशनशिप डेस्क.दुनिया की आबादी 8 बिलियन हैं। इतनी बड़ी आबादी में बचपन में कोई जुदा हो जाए और जवानी में उसी से टकरा जाए क्या ये मुमकिन है। बोल सकते हैं करोड़ों में ऐसा एक मामला हो सकता है। इसी से जुड़ी एक कहानी बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर दंग रह जाएंगे। एक लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी कहानी शेयर की है। उसने बताया कि जिस लड़के के साथ वो पिछले छह साल से डेट कर रही थी वो उसका भाई निकला।
30 साल की युवती पिछले 6 साल से 32 साल के युवक के साथ डेट कर रही थी। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे और बहुत जल्द अपने रिश्ते को नाम देने वाले थे। लेकिन इस बीच लड़की को कुछ ऐसा पता चला जिसकी वजह से वो अंदर से हिल गई है। लड़की ने Reddit पर लिखा,'मुझे हाल ही में पता चला कि जिस लड़के के साथ 6 ल से डेट कर रही हूं वो मेरा बॉयोलॉजिकल भाई है। अब मुझे बहुत अजीब लग रहा है।'
दोनों अडॉप्टेड चाइल्ड रहे हैं
युवती को बचपन में अडॉप्ट कर लिया गया था। हाई स्कूल में उसे पता चला कि वो गोद ली हुई बच्ची हैं। वहीं, लड़का भी अडॉप्टेड था। उसने युवती को बताया कि बचपन में उसे भी किसी ने गोद ले लिया था। हाई स्कूल में उसे भी ये बात पता चली। दोनों लकी थे कि उन्हें अच्छी फैमिली मिली थी। अडॉप्टेड होने की वजह से दोनों के बीच गहरा कनेक्शन भी बन गया था।
एक दूसरे के बेहद करीब थे
युवती बताती है कि हमारा रिलेशनशिप बहुत अच्छा रहा है। हम दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।जब हम मिले तो तुरंत एक दूसरे के करीब आ गए थे। उसने आगे बताया कि जितनी जल्दी वो इस लड़के के साथ जुड़ गई थी किसी और के साथ इस तरह का कनेक्शन नहीं बना था। अब उसे लगता है कि भाई होने की वजह से वो उसके साथ इतना कंफर्टेबल थी। उसके साथ अच्छा वक्त गुजारती थी। हाल ही में दोनों ने साथ में सालगिरह मनाया था। एक दूसरे को लवयू भी बोलते थे। कपल अपने असली माता-पिता के बारे में जानना चाहते थे। इस बीच डीएनए टेस्ट ने असली खुलासा कर दिया।
डीएनए टेस्ट में खुलासा
लड़की ने बताया कि डीएनए (DNA)टेस्ट में पता चला कि ब्वॉयफ्रेंड उसका बायोलॉजिकल भाई है। हालांकि ये बात अभी तक उसने अपने प्रेमी को नहीं बताया है। उसने कहा कि मैं उम्मीद कर रही हूं कि ये टेस्ट गलत हो।दोनों जल्द फिर से डीएनए टेस्ट कराएंगे। महिला के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि दोनों की कोई गलती नहीं हैं, लेकिन अब वे साथ नहीं रह सकते हैं। वहीं, एक ने लिखा,'दुनिया में इतनी बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, क्या दिक्कत है।' वहीं कुछ लोग अफसोस भी जाहिर कर रहे हैं।
और पढ़ें:
यहां वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दुल्हन को नंगा कर दी जाती है खौफनाक सजा
अपनी पीठ पर मां और बेटी की 'रूह' लिए चलती है ये 53 साल की औरत, इमोशनल कर देगी कहानी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.