रिलेशनशिप में महिलाओं को उठानी पड़ती है ज्यादा परेशानी, ऐसे करें समस्या का हल

Published : Dec 25, 2019, 01:01 PM IST
रिलेशनशिप में महिलाओं को उठानी पड़ती है ज्यादा परेशानी, ऐसे करें समस्या का हल

सार

घर चलाने में सबसे मुख्य भूमिका औरतों की होती है। इसलिए उन्हें होममेकर भी कहा जाता है। महिलाएं अपने परिवार को हर तरह से आगे बढ़ाना चाहती हैं और सबका ख्याल रखती हैं, लेकिन दुख की बात तो यह है कि उन्हें ही अक्सर उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ता है।  

रिलेशनशिप डेस्क। घर चलाने में सबसे मुख्य भूमिका औरतों की होती है। इसलिए उन्हें होममेकर भी कहा जाता है। महिलाएं अपने परिवार को हर तरह से आगे बढ़ाना चाहती हैं और सबका ख्याल रखती हैं, लेकिन दुख की बात तो यह है कि उन्हें ही अक्सर उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ता है। पुरुष प्रधान समाज में परिवार में औरतों की उपेक्षा लंबे समय से हो रही है, पर अब जमाना बदल रहा है। महिलाओं को अब अपना रवैया बदलना होगा। तभी उन्हें परिवार में उचित सम्मान मिल पाएगा। जानें, कोई समस्या पैदा होने पर कैसे पेश आएं।

1. अपनी बात खुल कर रखें
महिलाओं को चाहिए कि कोई समस्या आने पर अपनी बात खुल कर रखें। अपने पति के अलावा, परिवार के दूसरे सदस्यों से भी समस्या के बारे में बातें करें। अगर बच्चे बड़े हों तो उनसे भी बातचीत की जा सकती है। इससे तनाव कम होगा और समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

2. बेवजह मत सोचें
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे भविष्य को लेकर आशंकित रहती हैं और बेवजह ऐसी बातें सोचती रहती हैं, जिनका कोई ठोस आधार नहीं होता। लगातार कोई बात सोचते रहने से नकारात्मकता बढ़ती है और इसका स्वास्थ्य पर बहुत खराब असर होता है। 

3. अपना ख्याल रखें
महिलाएं अक्सर परिवार का ध्यान रखने में अपना खुद का ख्याल नहीं रख पातीं। दूसरे भी उनकी उपेक्षा करते हैं। ऐसे में, उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा अपनी सुख-सुविधओं का खुद ही ख्याल रखें। हर वह काम करें जिससे आपको खुशी मिलती हो।

4. बच्चों के साथ समय दें
बच्चों के साथ समय बिताने से आपको काफी अच्छा लगेगा। आप चाहे जितने तनाव में क्यों न हों, अगर बच्चों के साथ थोड़ी देर भी हंस-खेल लिया तो आपका तनाव काफूर हो जाएगा। इसलिए समय निकाल कर उनके साथ खेलें।

5. संगीत सुनें
संगीत सुनना तनाव को दूर करने का सबसे बढ़िया तरीका है। इससे मन को ताकत मिलती है। इससे उत्साह भी बढ़ता है और आपके मन में क्रिएटिव आइडियाज आते हैं। इसलिए संगीत सुनना अपनी आदत में शामिल करें। 


 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!