पत्नी को था शक की पति दे रहा है धोखा तो उसके प्राइवेट पार्ट पर ही डाल दिया खौलता हुआ पानी

Published : Aug 20, 2022, 11:46 AM IST
पत्नी को था शक की पति दे रहा है धोखा तो उसके प्राइवेट पार्ट पर ही डाल दिया खौलता हुआ पानी

सार

पति पत्नी के बीच नोकझोंक तो चलती रहती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पत्नी को शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। जिसके बाद पति ने उसकी ऐसी हालत कर दी की वह सीधे अस्पताल पहुंच गया।

रिलेशनशिप डेस्क: कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने पार्टनर को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव होती हैं या यूं कहें कि उन्हें बहुत ज्यादा पजेसिवनेस होने लगती है कि कहीं उनका पति उन्हें छोड़ना दे या किसी दूसरी औरत से अफेयर ना कर लें। कुछ इसी तरह का मामला तमिलनाडु में हाल ही में सामने आया। जहां पत्नी को शक था कि उसका पति उसके साथ बेवफाई कर रहा है। इसके बाद महिला ने पति के साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिससे पति अस्पताल पहुंच गया। दरअसल, महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। आइए आपको बताते हैं इस घटना के बारे में.... 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, तमिलनाडु के रानीपेट जिले के पुदुपट्टू के रहने वाले 32 साल के थंगराज की शादी 7 साल पहले 29 साल की टी प्रिया से हुई थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं। थंगराज मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले एक प्लांट में सुपरवाइजर का काम करता है। दोनों की जिंदगी हंसी खुशी चल रही थी। लेकिन पत्नी को ऐसा शक हुआ कि उसने पति के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता हुआ पानी 
दरअसल, थंगराज की पत्नी प्रिया बेहद ही शक्की स्वभाव की थी। उसे यह शक था कि जिस जगह उसका पति काम करता है वहां पर एक महिला के साथ उसका संबंध है। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होते थे। लेकिन थंगराज इस बात को नजरअंदाज करके अपनी जिंदगी हंसी खुशी जी रहा था। मंगलवार की रात ऐसा हुआ कि झगड़े के बाद थंगराज सोने चला गया। इसके बाद प्रिया ने बाथरूम के गीजन में पानी गर्न किया और सोते हुए ही उसके प्राइवेट पार्ट के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। जिसके बाद वह दर्द से कहराने लगा और उसकी दर्द भरी आवाज सुनकर पड़ोसी भी घर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे वालजापेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

50% तक जला पुरुष का प्राइवेट पार्ट 
डॉक्टर्स के मुताबिक थंगराज का प्राइवेट पार्ट 50% तक बुरी तरह से झुलस गया है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं आरोपी पत्नी प्रिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब शक के चलते किसी ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया हो। ऐसा ही मामला करनाल से भी सामने आया था, जिसमें एक पुरुष ने पत्नी और अपने दोस्त के बीच अवैध संबंध होने के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी वहीं अपने दोस्त के प्राइवेट पार्ट का 90% हिस्सा काट दिया था।

और पढ़ें: सौतेली बहन का बनाया अश्लील वीडियो, फिर दो संगे भाई करते थे उसका रेप और एक दिन...

प्राइवेट पार्ट को लेकर महिला ने शेयर किया वीडियो, कहा- इस तरह के 5 काम मैं नहीं करती

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!