गर्लफ्रेंड को है कुत्ता बनने का शौक, ब्वॉयफ्रेंड गले में पट्टा बांधकर करता है ये काम, देखें Viral Video

दुनिया में लोगों के अजीब गरीब शौक होते हैं। एक लड़की भी इसी तरह के शौक की शिकार है। उसे कुत्ता बनना पसंद है। हैरानी की बात ये है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड को भी ये बुरा नहीं लगता है। वो लड़की के गले में पट्टा बांधकर घूमाता है। लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ऐसा व्यवहार करती है जैसे वो उसका ओनर हो। आइए बताते हैं पूरी कहानी।

Nitu Kumari | Published : Nov 22, 2022 12:25 PM IST / Updated: Nov 22 2022, 06:38 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में कुछ भी कर जाने की लाइन तो जरूर सुनी होगी। लेकिन एक लड़का इस लाइन को जी रहा है। वो अपनी गर्लफ्रेंड की अजीबो गरीब आदत को ना सिर्फ बर्दाश्त करता है, बल्कि अब उसे पसंद भी करने लगा है। उसकी गर्लफ्रेंड को कुत्ता बनने का शौक है। वो तमाम ऐसी हरकत करती है जो पेट डॉग करते हैं। ठीक वैसे ही ब्वॉयफ्रेंड भी उसके साथ पेश आता है जैसे डॉग ओनर आते हैं। सोशल मीडिया पर ये कपल जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं।

21 साल की जेना अपने ब्वॉयप्रेंड लॉरेंजो के साथ अमेरिका के ऑस्टिन में रहती हैं। वो आम लड़कियों की तरह नहीं है। उसे कुत्ते की तरह रहना पसंद हैं। वो बिलकुल डॉग की तरह बिहेव करती है। बचपन से ही जेना को डॉग पसंद थे। वो उनके साथ उन्हीं की तरह पेश आती थी। बड़े होने पर भी उसका ये शौक खत्म नहीं हुआ। इतना ही नहीं वो अपने ब्वॉयफ्रेंड लॉरेजो के साथ भी डॉग लाइफ जीती है।

कुत्ते की तरह जेना रहती है घर के अंदर भी और बाहर भी

इस वियर्ड लव स्टोरी को Love Don't Judge नाम से यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो में कपल खुलकर अपने रिलेशनशिप की बात करते दिख रहे हैं। जेना कुत्ते की तरह पट्टा बांधकर घूमती है। इतना ही नहीं वो बाउल में पानी पीती है। वो कभी-कभी अपने दांतो से जूते-चप्पल भी फाड़ देती है। कभी-कभी तो वो मिट्टी भी खोदने लगती है। हैरानी की बात ये है कि लॉरेंजो इसे लेकर नाराज नहीं होता है। बल्कि वो खुश है और गले में पट्टा बांधकर जेनी को बाहर घूमने ले जाता है। लॉरेंजो बताता है कि पहले तो ये थोड़ा अजीब लगा था,लेकिन अब इसे एक्सेप्ट कर लिया है। प्यार में कहां ये सब देखा जाता है। जेनी खुश है तो वो भी खुश है।

बचपन से ही जेना को है ये शौक

जेना अपने शौक के बारे में बताती है कि वो बचपन से ही कुत्ते से प्यार करती रही है। वो कुत्ते की तरह दिखने वाली ड्रेसेज भी पहना करती थीं। अब वो कभी भी बिना पट्टा पहने बाहर नहीं जाती है। उसे नहीं फर्क पड़ता है कि कोई उसके बारे में क्या सोचता है। उसके पास एक पिंजरा भी है जिसमें वो सोती है। जेना कहती है कि लॉरेंजो उसके सबसे अच्छे मालिक हैं। वो मेरी देखभाल करते हैं वो सब करते हैं जो मैं चाहती हूं। मैं दुनिया की सबसे लकी पपी हूं। जो चाहती हूं वो मुझे देते हैं।

जेना कहती हैं कि वो आलोचना की वजह से अपने लाइफस्टाइल को नहीं बदलने वाली हैं। दोनों आउटिंग पर भी जाते हैं, लेकिन उनका ब्वॉयफ्रेंड डॉग ओनर की तरह बर्ताव करता है और वो डॉग की तरह रहती हैं। सोशल मीडिया पर तो कई यूजर  ने दोनों को पागल भी करार दे दिया है। तो किसी को इनकी लव स्टोरी पसंद आ रही है।

और पढ़ें:

STRANGER SEX: साथी से प्यार करते वक्त आधे ब्रिटिश के ख्याल में होता है कोई अजनबी,स्टडी में खुलासा

गोद लिए बच्चे का क्या है अधिकार, हाईकोर्ट ने इसे लेकर सुनाया बड़ा फैसला

Share this article
click me!