Year Ender 2022: ब्रेडक्रंबिंग से लेकर सॉफ्ट लॉन्चिंग तक, ये वो डेटिंग शब्द हैं जो इस साल हुए फेमस

दो अंजाने लोग जब मिलते हैं और इश्क की शुरुआत होने से पहले जो मुलाकातें होती हैं उसे डेटिंग शब्द कहा जाता है। डेटिंग की अपनी भाषा होती है। ऑनलाइन डेटिंग में कई तरह के शब्द सामने आते हैं जिसके अलग-अलग मायने होते हैं।  'सॉफ्ट लॉन्च' या 'ब्रेडक्रंब'के शब्द इस साल (year ender 2022) ट्रेंड में रहें। इन शब्दों के कुछ मतलब होते हैं। चलिए बताते हैं वो डेटिंग शब्द जो इस साल ट्रेंड में रहें।

Nitu Kumari | Published : Dec 14, 2022 5:28 AM IST / Updated: Dec 14 2022, 10:59 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. डेट का मतलब होता है दो अंजान लोग मिलते हैं और बातचीत करते हैं..कुछ क्वालिटी टाइम बीताते हैं, ताकि ये पता लगाया जा सकें कि क्या सामने वाले के साथ रिलेशनशिप को आगे ले जाना है। ऑनलाइन डेटिंग का चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। ऑनलाइन लड़का लड़की मिलते हैं और फिर डेट के लिए एक दूसरे से पूछते हैं। ऑनलाइन डेटिंग के लिए कई शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं जिसका अलग-अलग मतलब होता है। चलिए बताते हैं उन कुछ शब्दों के बारे में जो इस साल ट्रेंड (dating trend 2022) में रहा।

सॉफ्ट लॉन्चिंग
इस साल सॉफ्ट लॉन्चिंग जो एक वेब शब्द है जिसका मतलब होता है, स्टेप्स में एक नई वेबसाइट को लॉन्च करना। लेकिन अब इसका इस्तेमाल डेटिंग स्लैंग के लिए भी हो रहा है। सॉफ्ट लॉन्चिंग एक नए रिश्ते को लॉन्च करने को रेफर करता है। सोशल मीडिया पर आप सॉफ्ट लॉन्चिंग लैग्वेज में तस्वीर शेयर कर रहे हैं। यानी बिना चेहरा दिखाए बैगर अपना और डेट करने वाले शख्स की तस्वीर पोस्ट करना। जैसे उसका हाथ पकड़े हुए तस्वीर शेयर करना। इस तरह आप बता सकते हैं कि आप किसी के साथ डेट कर रहे हैं, इसे ऑफिशियल बना सकते हैं।

Latest Videos

द  हे-टेर
डेटिंग एप पर अगर कोई साधारण 'हे' से शुरू होने वाली बातचीत को अनदेखा करता है तो वो 'हे-टेर'कहलाता है। बताया जाता है कि ऑनलाइन डेटिंग में सबसे खराब बातचीत की शुरुआत  'हे' से होती है। इसका मतलब होता हैं बातचीत शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाना। इस साल यह भी शब्द काफी फेमस हुआ।

वॉकफिसिंग
सोशल मीडिया पर झूठी पहचान या शख्स बनने की कोशिश करना वाले के लिए वॉकफिसिंग शब्द का प्रयोग किया जाता है। वॉकफिसिंग तब होता है जब कोई अपना व्यक्तित्व बढ़ा चढ़ाकर पेश करता है। वो जो है नहीं उसे दिखाने की कोशिश करती है। यह चीज दूसरे को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। इस साल इस वर्ड का भी इस्तेमाल खूब हुआ।


जोंबी-आईएनजी
जोंबी -आईएनजी नया शब्द इस साल पॉपुलर हुआ। इससे पहले घोस्टिंग का चलन था। इस शब्द का इस्तेमाल तब होता है जब सामने वाले बिना किसी एक्सप्लेशन से अचानक संपर्क खत्म कर देता है। जोंबी एक ऐसे व्यक्ति होता है जो कहीं भी जाने के बाद आपके पास वापस आता है। जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। हालांकि यह एक खतरे की घंटी होती है। इसलिए इस तरह के संकेत मिलने के बाद आपको वहां से चले जाना चाहिए। जैसे किसी जोंबी को देखकर आप भागना पसंद करते हैं। इस साल जोंबी आईएनजी शब्द काफी फेमस हुआ।

ब्रेडक्रंबिंग 
ब्रेडक्रंबिंग शब्द इस साल काफी पॉपुलर हुआ। अगर कोई आपका नेतृत्व कर रहा है तो इसे ब्रेडक्रंब कहते हैं। चैट या फिर बातचीत में इस शब्दा का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब होता है कि कोई आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं हैं। 

और पढ़ें:

CHRISTMAS 2022: क्रिसमस पर इन ट्रेंडी नेल आर्ट से अपने नाखूनों को दें अलग लुक

सर्दी के मौसम में हरी मटर ना सिर्फ बढ़ाता है स्वाद, सेहत का रखता है ख्याल और चेहरे पर लाता है निखार

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज