
Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 08 बजकर 16 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन भी मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह सूर्योदय के समय माना जाएगा। गुरुवार को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, कालदण्ड और ध्रूम नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Astrology: कैसे सिग्नेचर वाले होते हैं लकी? हस्ताक्षर से जानें नेचर-फ्यूचर की खास बातें
15 जनवरी, गुरुवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 37 मिनिट से 06 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनिट से 12 बजकर 57 मिनिट तक रहेग। ये समय मकर संक्रांति स्नान-दान के लिए शुभ रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल बढ़ाएगा बैंक बैलेंस, 4 राशि वाले जमकर काटेंगे चांदी
गुरुवार को मंगल धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही सूर्य और शुक्र ग्रह स्थिति हैं। इस तरह मकर राशि में तीन ग्रह साथ होने से त्रिग्रही संयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, बुध धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 56 मिनिट से 03 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:57 PM
चन्द्रोदय - Jan 15 4:17 AM
चन्द्रास्त - Jan 15 2:55 PM
सुबह 11:15 से दोपहर 12:36 तक
दोपहर 12:14 से 12:57 तक
दोपहर 12:36 से 01:56 तक
दोपहर 01:56 से 03:17 तक
शाम 05:57 से 07:37 तक
यम गण्ड - 7:14 AM – 8:34 AM
कुलिक - 9:55 AM – 11:15 AM
दुर्मुहूर्त - 10:48 AM – 11:31 AM और 03:06 PM – 03:49 PM
वर्ज्यम् - 09:17 AM – 11:04 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।