Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों शुभ, न खरीद पाएं तो क्या करें?

Published : Apr 10, 2026, 02:05 PM IST
Akshaya Tritiya 2026

सार

Akshaya Tritiya kab Hai: अक्षय तृतीया साल के 4 अबुझ मुहूर्त में एक है। इस पर्व से जुड़ी अनेक परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं। इस तिथि पर सोना खरीदने की परंपरा है, ऐसा करना बहुत शुभ माना गया है।

Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। पंचांग भेद के कारण इस बार ये पर्व 19 व 20 अप्रैल को यानी 2 दिन मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं। इस दिन लोग सोना विशेष रूप से खरीदते हैं। इस परंपरा से जुड़ी एक नहीं कईं वजहे हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। आगे जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व…

ये भी पढ़ें-
Venus Transit Alert: मई में चमकेगी किस्मत, शुक्र का ट्रांजिट बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य!

अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना लंबे समय तक उपयोग में रहता है और शुभ फल देता है। ज्योतिष शास्त्र में सोने को देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह की धातु माना गया है। विद्वानों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होती है जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन सोना दान करने से ी शुभ फल मिलते हैं।

ये भी पढ़ें-
Kendra Trikon Rajyog: शुक्र बना रहे हैं केंद्र त्रिकोण राजयोग, 10 दिन बाद 3 राशियों पर होगी धन वर्षा!

अक्षय तृतीया पर सोने की पूजा भी करें

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना विशेष शुभ होता है लेकिन अगर आफ ऐसा न कर पाएं तो घर में जो भी सोने के पुराने आभूषण हों, उनकी पूजा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको शुभ फल मिल सकते हैं। इससे गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होगी और आपके जीवन में चल रही परेशानियां अपने ही ही दूर हो सकती हैं।

अक्षय तृतीया पर हुई थी सोने की बारिश

अक्षय तृतीया पर सोने से जुड़ी एक कथा भी है। उसके अनुसार, आदि गुरु शंकराचार्य एक बार एक गरीब स्त्री के घर दान लेने गए। उस स्त्री के पास सिर्फ एक सूखा हुआ आंवला था। उस गरीब स्त्री ने उसे ही आदि गुरु शंकराचार्य को दान कर दिया। उस स्त्री के दान से प्रभावित होकर आदि गुरु शंकारचार्य ने कनकधारा स्त्रोत की रचना की और उसका पाठ करने लगे। इस स्त्रोत के पाठ से उस स्त्री के घर में सोने की बारिश होने लगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vaishakh Purnima 2026: कब है वैशाख पूर्णिमा, क्यों खास है ये दिन, कौन-से उपाय करें?
Narasimha Jayanti 2026: नृसिंह जयंती कब, 29 या 30 अप्रैल? जानें डेट, मुहूर्त-मंत्र, आरती सहित हर बात