
August 2026 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना अगस्त इस बार बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस पूरे महीने कईं प्रमुख तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। इस पूरे महीने में हिंदू पंचांग का पांचवा महीना सावन रहेगा, वहीं महीने के अंत में भाद्रपद मास शुरू होगा। इस महीने के व्रत-त्योहारों की बात करें तो सावन शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन सहित अनेक व्रत-त्योहार इस महीने में मनाए जाएंगे। आगे जानिए अगस्त 2026 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर…
ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में इन 10 चीजों के दान से खुलेंगे भाग्य के द्वार, महादेव की बरसेगी कृपा
Sawan 2026: सावन में रुद्राभिषेक का सही समय क्या है? जान लें वरना बेकार जाएगा पूजन
2 अगस्त, रविवार- गणेश चतुर्थी व्रत
3 अगस्त, सोमवार- पहला सावन सोमवार, मौना पंचमी
4 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत
5 अगस्त, बुधवार- शीतला सप्तमी
9 अगस्त, सोमवार- कामिका एकादशी
10 अगस्त, सोमवार- दूसरा सावन सोमवार, प्रदोष व्रत
11 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, मासिक शिवरात्रि
12 अगस्त, बुधवार- हरियाली अमावस्या, स्नान-दान अमावस्या, सूर्य ग्रहण
14 अगस्त, शुक्रवार- सिंधारा दोज
15 अगस्त, शनिवार- हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत
16 अगस्त, रविवार- दूर्वा गणपति व्रत
17 अगस्त, सोमवार- तीसरा सावन सोमवार, नागपंचमी
18 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, कल्कि अवतार
19 अगस्त, बुधवार- गोस्वामी तुलसीदास जयंती
23 अगस्त, रविवार- पुत्रदा एकादशी व्रत
24 अगस्त, सोमवार- चौथा सावन सोमवार
25 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, प्रदोष व्रत
26 अगस्त, बुधवार- ओनम
27 अगस्त, गुरुवार- सावन व्रत पूर्णिमा
28 अगस्त, शुक्रवार- रक्षाबंधन, स्नान-दान पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण
29 अगस्त, शनिवार- कजलियां
30 अगस्त, रविवार- कजरी रतजगा
31 अगस्त, सोमवार- बहुला चतुर्थी व्रत, कजरी तीज
इस बार अगस्त में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से एक सूर्य व दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। पहले 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर्व के दिन सूर्य ग्रहण होगा और इसके बाद 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर चंद्र ग्रहण, लेकिन ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, जिसके चलते यहां इनका कोई भी धार्मिक और ज्योतिषी महत्व जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा।
इस बार सावन मास में 4 सोमवार रहेंगे और खास बात ये है कि ये चारों सोमवार अगस्त में ही हैं। सावन का सभी सोमवार की डे इस प्रकार है-
पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त
दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त
तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त
चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।