Chaitra Navratri 2026 Ashtami Date: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि बहुत ही खास मानी गई है। इस तिथि का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस तिथि पर किए गए उपाय, पूजा और हवन आदि का विशेष महत्व है।
जानें चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि से जुड़ी खास बातें...
Ashtami Tithi Kab Hai: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार एक साल में 4 नवरात्रि होती है, इनमें से 2 प्रकट और 2 गुप्त होती हैं। चैत्र मास में मनाई जाने वाली नवरात्रि प्रकट होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो चुकी है जो 27 मार्च, शुक्रवार तक मनाई जाएगी। इस नवरात्रि की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर किए गए उपाय, पूजा आदि का विशेष महत्व है। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की विधान है। आगे जानिए इस बार कब है चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि…
पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 25 मार्च, मंगलवार की दोपहर 01 बजकर 50 मिनिट से शुरू होगी जो 26 मार्च, बुधवार की सुबह 11 बजकर 49 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अष्टमी तिथि का सूर्योदय 26 मार्च को होगा, इसलिए इसी दिन अष्टमी तिथि मानी जाएगी। देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा इसी दिन की जाएगी।
सुबह 11:01 से दोपहर 12:32 तक दोपहर 12:08 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त) दोपहर 12:32 से 02:03 तक दोपहर 02:03 से 03:34 तक
45
अष्टमी तिथि का महत्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार अष्टमी तिथि के देवता भगवान शिव हैं। वहीं ये तिथि देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अष्टमी को जया तिथि भी कहते हैं यानी इस दिन किए गए उपाय, पूजा आदि का शुभ फल बहुत ही जल्दी प्राप्त होता है। कोर्ट-कचहरी के मुकद्में आदि जीतने के लिए भी ये तिथि बहुत शुभ है। शत्रु पर विजय पाने के लिए उपाय भी इस दिन किए जाते हैं।
55
अष्टमी तिथि के उपाय
1. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करना बहुत शुभ माना गया है। 2. अष्टमी तिथि पर जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े आदि चीजों का दान भी करना चाहिए। 3. अष्टमी तिथि पर देवी को नारियल या इससे बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। 4. इस दिन गरीब कन्याओं को पढ़ाई की सामग्री जैसे- पेन, किताब, कॉपी आदि उपहार में देना चाहिए। 5. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।