Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? नोट करें अष्टमी-नवमी तिथि की डेट

Published : Feb 22, 2026, 03:52 PM IST
Chaitra Navratri 2026

सार

2026 Chaitra Navratri Date: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व मार्च 2026 में मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नव वर्ष की शुरूआत भी मानी जाती है। जानें चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि किस तारीख को है?

Kab Se Shuru Hogi Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व 4 बार मनाया जाता है। इनमें से सबसे प्रमुख नवरात्रि चैत्र मास की मानी जाती है। इसे प्रकट नवरात्रि कहते हैं। इन 9 दिनों में लोग रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। ये नवरात्रि इसलिए भी खास है क्योंकि इसके पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व मार्च 2026 में मनाया जाएगा। आगे जानिए चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी और इसकी अष्टमी-नवमी तिथि किस तारीख को है?

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें रंग खेल पाएंगे या नहीं?

कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026?

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च, गुरुवार की सुबह 06 बजकर 53 मिनिट से शुरू होगी जो 22 मार्च, शुक्रवार की सुबह 04 बजकर 52 मिनिट तक रहेगी। चूंकि प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को दिन भर रहेगी और इसी तिथि में सूर्योदय भी होगा, इसलिए 19 मार्च, गुरुवार से ही चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा, जो 27 मार्च, शुक्रवार तक मनाई जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Holika Dahan Real Time: 2 या 3 मार्च, होलिका दहन करने का सही टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2026 अष्टमी-नवमी डेट

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। इन तिथियों पर कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 मार्च, गुरुवार को रहेगी, इस दिन देवी महागौरी की पूजा करनी चाहिए। वहीं नवमी तिथि 27 मार्च, शुक्रवार को रहेगी, इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। 27 मार्च को ही श्रीराम जन्मोत्सव यानी राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा।

क्यों खास है चैत्र नवरात्रि?

चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि बहुत ही खास मानी गई है। मान्यता के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी, इसलिए इसे ब्रह्मांड का पहला दिन भी माना जाता है। गुड़ी पड़वा का उत्सव भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मनाते हैं। दक्षिण भारत में इस दिन उगादि पर्व मनाया जाता है यानी सृष्टि का पहला दिवस। ऐसा भी कहते हैं कि देवी दुर्गा ने चैत्र मास में ही 9 दिनों तक युद्ध करने के बाद महिषासुर का वध किया था। इसलिए इन 9 दिनों में शक्ति की आराधना का पर्व मनाया जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें रंग खेल पाएंगे या नहीं?
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, 10 शहरों की रोजा टाइमिंग लिस्ट और फास्टिंग आवर्स